फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी

Wed, 21 Apr 2021 02:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।
गोरखपुर जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और गोरखपुर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में सामान्य बारिश 1137.2 मिलीमीटर होती है, लेकिन इस बार सामान्य से करीब 10 मिलीमीटर ज्यादा बारिश की संभावना है। सामान्य तौर पर जून में 185.5 मिलीमीटर बारिश होती है, वहीं इस बार 194.2 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए मंगलवार आधी रात के बाद ही गोरखपुर पहुंच गया। इसकी वजह से बुधवार की सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। तापमान में भी गिरावट आ गई।

 

4 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
वही करीब 18 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने मौसम को और सुहाना बना दिया। गोरखपुर एनवायरमेंट एक्शन  ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के दौरान गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र का मौसम बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur weather - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
पीपीगंज क्षेत्र में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है, वहीं गगहा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। चिलुआताल में मौसम में बदलाव तेज हवाओं तक सिमटकर रह गया। झंगहा, कैंपियरगंज, भटहट, ब्रह्मपुर में भी कमोबेस यही स्थिति रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें