फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मौसम हुआ सुहाना, हो सकती है झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें

Wed, 08 Apr 2020 04:40 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर गोरखपुर तक आ पहुंचा। इसकी वजह से मौसम ने करवट बदल ली और पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। इसकी वजह से पिछले कुछ दिनों से गर्म हवाओं की थपेड़ों से कुछ राहत मिली। शुक्रवार और शनिवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
पांच अप्रैल की शाम उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया था। इसकी वजह से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड होते हुए हिमालय के तराई क्षेत्रों से होते हुए नेपाल के ऊपर से तिब्बत तक जा पहुंचा। इस वजह से बुधवार को सुबह से ही गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
आसमान में काले बादल को देखकर गोरखपुर जिले के किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है। यहां अभी गेहूं की कटाई शुरू हुई है। बारिश होने के कारण किसानों की फसल नष्ट हो सकती है।  बता दें कि बीते महीने बारिश के कारण किसानों की फसल जमीन पर लोट गई थी।

4 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ की विक्षोभ की वजह से एक सिस्टम उत्तराखंड के हरिद्वार से होते हुए बरेली, गोंडा, बहराइच, आंशिक गोरखपुर, कपिलवस्तु, लुंबिनी पर बादल छाए रहे। इसके अलावा इसके प्रभाव की वजह से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया जो बढ़ता हुआ पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
दोनों सिस्टम के मिलने की वजह से बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शुक्रवार और शनिवार को भी गोरखपुर एवं आसपास की राहों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें