वैसे तो पूरा जून महीना ग्रह एवं नक्षत्रों के उथल-पुथल का रहा है लेकिन इस महीने के अगले दो सप्ताह बड़े ग्रहों के परिवर्तन के होंगे। साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण 21 जून को लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित देवेंद्र प्रताप मिश्र के मुताबिक जून का महीना ग्रहण और ग्रहों की राशि परिवर्तन के नजरिए से बहुत ही अहम रहा है।