फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में खिली धूप, लोगों चेहरे पर आई मुस्कान, तस्वीरों में देखें ऐसे किया मस्ती

Tue, 31 Dec 2019 03:35 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
धूप खिलने के बाद पार्कों में मौज मस्ती करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले में कई दिनों से छाए शीतलहर के बीच मंगलवार को धूप निकलने पर शहरवासियों में खुशहाली का माहौल बन गया। सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ गई तो काफी संख्या में लोगों ने पार्कों का रुख किया। हालांकि धूप निकलने के बाद भी गलन बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले कुछ दिन तक हल्की धूप तो होगी, लेकिन रात का पारा गिरेगा।
विज्ञापन

2 of 5
धूप खिलने पर पार्क में मस्ती करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह भी पिछले कुछ दिनों की तरह गलन थी। आसमान में कोहरा छाया हुआ था, लेकिन करीब 10 बजे तक कोहरा छंटता चला गया और चटख धूप निकल आयी। धूप निकलने से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन हवा चलने से गलन महसूस होती रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गोरखपुर एवं आसपास के ऊपरी वायुमंडल में 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही थी, लेकिन सोमवार को ऊपरी वायुमंडल में हवा की रफ्तार बढ़कर 35 से 40 किलोमीटर हो गई। इसकी वजह से आसमान में छाया कोहरा छंट गया। मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
नए साल में आसमान में छाए रहेंगे बादल
कैलाश पांडेय ने कहा कि नए साल के पहले दिन शाम को ही आकाश में बादल छा जाएंगे। दो जनवरी को हल्की तो तीन दिसंबर को ठीकठाक बूंदाबांदी होगी। इस दौरान तापमान दिन का तापमान 16 डिग्री से कम और न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
 

4 of 5
अलाव सेंकते लोग (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
घर से बाहर तक अलाव तापते रहे लोग
ठंड की वजह से शहर के अधिकांश लोग अपने अपने घरों में कैद रहे। बाजार में और दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखी। ठंड से राहत पाने के लिए लोग घर से बाहर तक अलाव तापते नजर आए। भीषण सर्दी की वजह से रविवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक की न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हो सके। घना कोहरा भी छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अधिक ठंड और कोहरा का असर परिवहन सेवाओं पर भी दिखा। कई ट्रेनें लेट हुईं तो कई फ्लाइटों का संचालन भी बिगड़ा रहा। दिनभर रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। इस दौरान यात्रियों को भी ठंड के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें