फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें, वरना पछताएंगे

Tue, 31 Dec 2019 10:55 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
नए साल को लेकर सभी होटल व क्लब सजधज कर तैयार हो गए हैं। ऐसे में अगर आप भी क्लब में जाकर नया साल मनाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए, नहीं तो जेल जाने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक फोटो।
दरअसल गोरखपुर में नए साल के जश्न के लिए अब तक गोरखपुर क्लब समेत शहर के पांच होटल-रेस्त्रां और संस्थाओं ने मनोरंजन कर विभाग (वर्तमान में जीएसटी में शामिल) से एनओसी मांगी है। गोरखपुर क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम और एडी मॉल के सरोवर पोर्टिको में बिग बैंग 2020 कार्यक्रम के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने पर उन्हें एनओसी दिया जा चुका है। जबकि तीन अन्य प्रतिष्ठानों को कार्यक्रम की अनुमति के लिए मंगलवार की शाम पांच बजे तक का ही आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक फोटो। - फोटो : Pixabay
फिलहाल जिन्हें मनोरंजन कर विभाग की एनओसी नहीं मिली है उनमें फूड अड्डा रेस्त्रां बरगदवां, वीनस मॉल स्थित पीवीआर में फूडी वुड और मोहद्दीपुर स्थित रेडिसन ब्लू शामिल हैं। दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से इन प्रतिष्ठानों को सोमवार की शाम तक एनओसी नहीं मिला था।

एडीएम (फाइनेंस) राजेश कुमार सिंह ने पखवारे भर पहले ही आदेश दिया था कि किसी भी तरह के कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी है। नए साल के जश्न से जुड़े हर कार्यक्रम के लिए मनोरंजन कर विभाग से एनओसी लेना जरूरी है। बगैर अनुमति लिए कार्यक्रम किया तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।

4 of 5
सांकेतिक फोटो। - फोटो : Pixabay
जानी पड़ सकती है जेल

वहीं नए साल की खुशी में परिवार, दोस्तों के साथ जश्न मनाने, घूमने-फिरने निकलने वालों को पुलिस सुरक्षा देगी। शहर के सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं शराब के नशे में या फिर सड़कों पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी भी की गई है। शराब पीकर लोग सड़कों पर ना घूमे इसके लिए जगह-जगह पुलिस चेकिंग भी करेगी। नियम तोड़ने पर जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दस बजे तक ही बजा सकेंगे डीजे

अगर मोहल्ले में न्यू ईयर की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी अनुमति प्रशासन से लेनी होगी। इसमें दस बजे के नियम का पुलिस सख्ती से पालन कराएगी। इस अवधि के बाद कहीं पर भी कोई डीजे या तेज आवाज में गाना बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें