फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमेर सागर के निवासियों का प्रदर्शन, श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, देखें दिनभर हलचल

Tue, 17 Mar 2020 08:09 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
हनुमान प्रसाद पोद्दार की 49 वीं तिरोधान तिथि पर गीता वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें और अंतिम दिन मंगलवार को कथा व्यास श्रीराधाकृष्ण ने कहा कि हमारे पास जो धन- संपत्ति है, हमें उसका सदुपयोग सुनिश्चित कर लेना चाहिए। संपत्ति केवल भोग के लिए नहीं है। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी को एक-दूसरे के शरीर का ही नहीं एक दूसरे के विचारों का भी आदर करना चाहिए। इसी में दांपत्य जीवन की पूर्णता है।

कथा व्यास ने कहा कि भौमासुर द्वारा अपहृत सोलह हजार एक सौ कन्याओं को भगवान श्रीकृष्ण ने मुक्त कराया। उन सबने कहा कि अब  हमें इस जगत में कौन स्वीकार करेगा। तब भगवान ने उन सभी को स्वीकार करके उन्हें रानी का दर्जा दिया। शिशुपाल ने जब तक श्रीकृष्ण को अपशब्द कहा, श्रीकृष्ण सुनते रहे पर जब शिशुपाल ने पांडवों को अपशब्द कहा, तब श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से उसका सिर काट दिया।

भक्तों के अपराधी को भगवान क्षमा नहीं करते। सुदामाजी को गरीब कहना उचित नहीं है । श्रीमद्भागवत महा पुराण में व्यासजी का कथन है कि सुदामा प्रशांत हैं, ब्रह्मज्ञानी हैं। ब्रह्मज्ञान रूपी धन जिसके पास है, वह गरीब नहीं है। भगवान अपने  प्रति भक्ति के अपनेपन का भाव ही देखते हैं। भक्तों का हृदय ही भगवान के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है।

इस अवसर पर दिनेश सिंघानिया, उमेश कुमार सिंघानिया, पवन सिंघानिया, रसेेंदु फोगला, हरि कृष्ण दुजारी, नीलमणि सिंघानिया, नवनीत सिंघानिया, नारायण सिंघानिया, दीपक गुप्ता, कनकहरि अग्रवाल, मनमोहन जाजोदिया, प्रमोद कुमार वाजपेई, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

आगे देखें दिनभर की रियल टाइम खबर...
विज्ञापन

2 of 6
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
अंबेडकर चौराहे के पास से बैनर होडिंग हटाते नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम।
विज्ञापन

3 of 6
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस परेड ग्राउंड में गोरखपुर जीवन की 69 भी अंतर्जनपदीय पुलिस हाकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बस्ती और सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया।

4 of 6
Gorakhpur Post office - फोटो : अमर उजाला।
आधार कार्ड बनाने को डाकघर में खुलेगा एक और काउंटर
प्रधान डाकघर में इसी महीने से काउंटर से आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए डाकघर में सीनियर पोस्ट मास्टर ऑफिस के बगल में नया सेंटर खोला जाएगा। उसके बाद से डाकघर में अब 25 से अधिक लोगों के आधार कार्ड प्रतिदिन बनाएं और संशोधित किए जा सकेंगे।

डाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए अभी फिलहाल एक काउंटर ही खोला गया है। यहां सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक मात्र 25 आधार कार्ड प्रतिदिन बनाए जाते हैं। आधार कार्ड की अनिवार्यता और बनवाने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डाकघर में दूसरा सेंटर खोलने की तैयारी कर ली गई है।

प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दूबे ने बताया कि पोस्ट मास्टर ऑफिस के बगल में जो नया काउंटर खोला जाएगा। एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में प्रपोजल भेजा जा चुका है, जिसे स्वीकृति भी मिल चुकी है।

नए सेंटर में आधार कार्ड बनाने के लिए स्कैनर, बायोमीट्रिक मशीन व आई लेंस का सेट मंगवा लिया गया है। इसी सेंटर से आधार कार्ड अपग्रेडेशन का काम किया जा सकेगा। एक और काउंटर खुलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
gorakhpur Bus stand - फोटो : अमर उजाला।
घनश्याम, मनोज और जयचंद चुने गए अध्यक्ष
यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के गोरखपुर डिपो, कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला का वार्षिक चुनाव मंगलवार को हुआ। गोरखपुर डिपो के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद जायसवाल, मंत्री अमरमणि पांडेय, कार्यशाला के अध्यक्ष मनोज चंद एवं मंत्री कमलेश चौरसिया और क्षेत्रीय कार्यशाला के अध्यक्ष जयचंद पासवान व मंत्री संजय कुमार पासवान को चुना गया।

राजीव कुमार शर्मा, अखिलेश आजाद, सुरेश श्रीवास्तव,  धर्मेंद्र साहनी, सुरेश सिंह, ,विश्वनाथ सिंह को उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा, नरेंद्र बहादुर दुबे, अरविंद श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार को संयुक्त मंत्री, धर्मेंद्र सिंह, परमानंद, महाबल यादव को संगठन मंत्री एवं प्रमोद कुमार, पंकज, बलवंत पांडेय, रविंद्र पासवान को कोषाध्यक्ष चुना गया। छह क्षेत्रीय सदस्यों सहित 18 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव किया गया।

चुने हुए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद क्षेत्रीय मंत्री राजेश पांडेय ने कहा कि निगम के किसी भी कर्मचारी के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। चुनाव हनुमान सहाय एवं पवन कुमार मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुमेर सागर पर निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
ताल सुमेर सागर के निवासियों के समर्थन में कांग्रेसजनों के किया प्रदर्शन
कांग्रेस के नेताओं ने ताल सुमेर सागर के निवासियों के साथ मंगलवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार की शह पर यहां के लोगों को उजाड़कर प्रशासन जुल्म कर रहा है। कांग्रेस पीड़ितों की आवाज बुलंद करेगी।

ताल सुमेर सागर के निवासियों ने कहा कि उन्होंने खेवटदारों से रजिस्ट्री कराकर यहां अपना मकान बनवाया है। प्रदर्शन की सूचना पर चौकी प्रभारी धर्मशाला मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर वहां से हटाया। इस दौरान जितेंद्र पांडेय, तौकीर आलम, प्रवीण पासवान, साहिल विक्रम तिवारी, संजय चौबे, विनोद त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, अनवर आलम, हिंद अली, विवेकानंद, विजय ओझा, रमेश गौड़, अजय भारती, नवल किशोर नथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें