फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र मंदिर में लगा ताला, 31 मार्च तक नहीं मिलेगा प्रवेश

Tue, 17 Mar 2020 06:29 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कोरोना वायरस का असर दिखने लगा है। यहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने महापरिनिर्वाण मंदिर को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। ऐसे में दूर दराज आए विदेशी पर्यटक भगवान बुद्ध का दर्शन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
यही नहीं यहां के संरक्षित स्मारक व अधिकांश होटल पहले ही बंद हो चुके हैं। ऐसे में कई लोगों की रोजी रोटी का संकट आ गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुद्ध नगरी का पर्यटन क्षेत्र बंद होने के कारण करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर के संरक्षित स्मारकों को मंगलवार से लेकर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए नोटिस चस्पा किया गया है। स्मारकों के प्रवेश द्वारों पर ताला बंद कर गार्डों की तैनाती कर दी गई है।

4 of 5
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
इसमें महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर, पुरातत्व का व्याख्या केंद्र, पार्किंग स्थल,रामाभार स्तूप शामिल है। इन पुरातात्विक संरक्षित स्मारकों पर ताला बंद होने से सन्नाटा की स्थिति है। यहां किसी के लिए कोई प्रवेश नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
प्रवेश गेटों पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, भारत सरकार के तरफ से मिले आदेश को लिखकर उपमंडल कार्यालय कुशीनगर की तरफ से चस्पा किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें