गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह सात बजे से शुरू हो गई थी। इसके अलावा राजघाट से गायत्री परिवार की ओर से शक्ति कलश यात्रा निकाली गई। वहीं चौरहिश गोला में मारवाड़ बिजनेस स्कूल का वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का भी आयोजन हुआ।
सोमवार की रात हुई तेज बारिश का पानी कौवाबाग अंडरपास में चला गया। हालांकि जलभराव बहुत मामूली था इसलिए वाहनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ।
रेल प्रशासन ने सोमवार को ही शाम पौने पांच बजे कौवाबाग अंडरपास को आवागमन के लिए खोला था। अभी उत्तर दिशा की ओर से शेड नहीं लग सका है। इसी बीच रात में बारिश होने लगी और करीब डेढ़ से दो इंच तक कुछ हिस्से में जलभराव हो गया। रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को हो रही दिक्कतों के चलते अंडरपास को आवागमन के लिए खोल दिया गया। लेकिन बारिश होने की उम्मीद नहीं थी। शेड को एक महीने के अंदर लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 10
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर लगा बारिश का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया प्राइजमनी लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी मैच रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर लगे बारिश के पानी के कारण स्थगित कर दिया गया है।
4 of 10
प्रदर्शन करते विद्युत मजदूर संगठन के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत मजदूर संगठन ने मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह पर काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके विरोध में अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को शुरू किया। मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना देते हुए संगठन के संरक्षक इस्माइल खान ने कहा कि मुख्य अभियंता को कार्यशैली में सुधार लाने की जरूरत है। वे मजदूरों का शोषण बंद करें।
जोन अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि मुख्य अभियंता ने विगत वर्षों में कुछ ऐसे काम किए थे जो निगम के हित में थे। उन्हें मजदूरों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए। उनके मासिक वेतन का भुगतान भी समय-समय पर करना चाहिए। कहा कि मुख्य अभियंता मजदूरों के हितों में रुके कामों को तत्काल पूरा कराएं। मंडल सचिव सत्येंद्र मौर्या ने कहा कि मार्च से स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
मुख्य अभियंता की लापरवाही से पिछले वर्ष कई लोग स्थानांतरित नहीं हो सके जबकि कई लोगों को रिलीव तक नहीं किया गया। कहा कि कारपोरेशन के अधिकारी अपनी आदतों में सुधार लाकर निगम की स्थिति सुधार सकते हैं। इस दौरान रामअवतार यादव, उमेश गुप्ता, छेदी प्रसाद, नीरज सैनी, अरुण कुमार गुप्ता, दयानंद, बीएन यादव, रामसकल, इकबाल अहमद, राणा साहनी, विवेक शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 10
एसएसपी डॉक्टर सुनील गुप्ता, एस्प्रा समूह के निदेशक अतुल सर्राफ व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
ऐश्प्रा फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल को दो एसी कॉफिन (कैडवरिक मोर्चरी) मंगलवार को डोनेट किए गए। इस मौके पर ऐश्प्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल सराफ ने बताया कि एसी कॉफिन देने का फैसला एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता की प्रेरणा से लिया गया। इस कॉफिन में शव सुरक्षित रहेंगे। इस मौके पर अतुल ने जिला अस्पताल प्रशासन को दो वॉटर कूलर देने का वादा भी किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के कलाकारों को दिया गया पूर्वांचल कला सम्मान
6 of 10
पुरस्कृत बच्चों के साथ उपस्थित पुष्पदंत जैन, डॉ रूप कुमार बनर्जी और पूनम सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
नवभारत निर्माण ट्रस्ट व आरएन सेवा संस्थान की ओर से मंगलवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में पूर्वांचल की पांच सौ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
पूर्वांचल कला सम्मान समारोह के अंतर्गत पिछले दो महीने से पूर्वांचल के विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग सेंटर्स व विश्वविद्यालयों में चित्रकला, नृत्य, गायन, सामान्य ज्ञान एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही थी। इसके लगभग नौ हजार बच्चों ने भाग लिया। इनमें से चयनित पांच सौ बच्चों को संवाद भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभ्राट चंद्र कौशिक, पुष्प दंत जैन, डॉ. रूप कुमार बनर्जी, पूनम सिंह, हरि प्रसाद सिंह, विक्रमादित्य नारायण सिंह, डॉ. प्रभा सिंह, राकेश श्रीवास्तव, नवीन पांडेय, सुषमा पांडेय, कनक हरी अग्रवाल, सुनिशा श्रीवास्तव, राम सिंह चौरसिया, डॉ. रेखा रानी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नृत्य व नाटक की प्रस्तुति से मन मोहा
7 of 10
नृत्य व नाटक की प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
मारवाड़ बिजनेस स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, शोला डांस, होली गीत की प्रस्तुत की और पापा व कृष्ण-सुदामा पर आधारित नाटक का मंचन लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बीकॉम से शिवांगी यादव, एमकॉम से कृति अग्रवाल, बीएससी से आयुषी सिन्हा एवं एमएससी से उमरा परवरीन को मिस फेयरवेल एवं बीकॉम से गोल्डेन यादव, एमकॉम से मनीष वर्मा, बीएससी से मुकुंद प्रजापति को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद अजितसरिया ने कहा कि बच्चों को अपने कॅरिअर के बारे में खुद निर्णय लेना चाहिए।
प्रबंधक ओम प्रकाश जालान ने कहा कि तकनीक के युग में किसी भी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करें और ऊंचाइयों को प्राप्त करें। स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ संतोष कुमार त्रिपाठी ने दिया। संचालन डॉ वंदना चौहान एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रियांशु वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ सुनील कुमार, जूही, डॉ पीयूष कुमार, डॉ रजनी दुबे, डॉ समीर दत्त मिश्र, डॉ जयेंद्र नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
8 of 10
बरामद किए धरेलू गैस सिलेंडर।
- फोटो : अमर उजाला
धरेलू गैस सिलेंडर रिफलीग के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्त ने अभियान चलाकर महेवा मंडी में रिप्लाइंग कर रहे लोगों से बरामद किए धरेलू गैस सिलेंडर।
9 of 10
सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित गोष्ठी में बोलते डॉ मुमताज खान।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में चाइल्ड लाइन द्वारा बाल अधिकार संरक्षण में मीडिया की भूमिका पर आयोजित गोष्ठी में बोलते डॉ मुमताज खान व मंचासीन प्रोफ़ेसर गोपाल प्रसाद अशोक जानकी प्रसाद अशोक जानवी प्रसाद डॉ महेंद्र कुमार।
होटल रेडिसन ब्लू सोलर पैनल को लेकर वारी संस्था द्वारा आयोजित डीलर मीट का शुभारंभ करते आशीष दास, अंकित दोषी, देवेश कुमार, सीताराम सिंह, रामकुमार व अन्य।