फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में बेटियों का कत्ल: रात में ही दोनों लाशों को ठिकाने लगाने का था इरादा, इसलिए पूरा न हुआ मकसद; बड़ा खुलासा

Wed, 10 Jun 2026 03:57 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीनगर में पिता और नाबालिग दो बेटों ने साजिश के तहत दोनों बहनों की घर में हत्या कर दी। रात में शव को ठिकाने लगाने का इरादा था, दरवाजे पर डंडा लेकर बैठे आरोपी भाई किसी को घर में नहीं जाने दे रहे थे। जब पुलिस गई तो खुद पिता के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
1 of 14
इसी घर में दोनों बेटियों की मौत हुई थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर के तमकुहीरोड के पिपराघाट के देवनारायण टोला में सोमवार की रात शायद ही किसी को नींद आई हो। जिस गांव में रोज शाम ढलते आसपास बैठ कर लोग आपस में बातें करते थे। बच्चों की चहल-पहल सुनाई देती थी, वहां मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। दो सगी बहनों की हत्या की खबर ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। घटना के बाद रातभर पुलिस की गाड़ियां गांव में दौड़ती रहीं और लोगों के घरों पर दस्तक देती रहीं। सुबह पुलिस ने आरोपी राम प्रसाद के घर के आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया। उसके रिश्तेदारों को भी पुलिस ने सूचना दी, लेकिन दोपहर तक कोई नहीं आया था। पोस्टमार्टम हाउस पर गांव के हंसराज यादव, सगी बहनों के बाबा पुनदेव निषाद आए थे।

गांव में मंगलवार सुबह जब लोग घरों से निकले तो हर चौखट पर सगी बहनों की हत्या की ही चर्चा थी। हालांकि, पुलिस कार्रवाई और जांच के चलते अधिकांश ग्रामीण खुलकर कुछ भी कहने से बचते रहे। जिन लोगों ने दोनों बहनों को बचपन से देखा था, उनके चेहरों पर अविश्वास साफ झलक रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
घर जांच करने पहुंची पुलिस और मृतक दोनें बहनों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के बुजुर्ग हों या महिलाएं, हर कोई घटना को लेकर स्तब्ध दिखा। गांव वालों का कहना है कि सोमवार दोपहर जो कुछ हुआ, उसकी भनक आसपास के लोगों को भी नहीं लगी। देर शाम पुलिस के पहुंचने और घर से शव निकलने के बाद ही अधिकतर लोगों को जानकारी हुई। रात होते-होते गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। भागे आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश देती रही।
विज्ञापन

3 of 14
मृतक दोनों बहनों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समझाने से नहीं बदलीं परिस्थितियां, तनाव के बोझ तले दबा था पूरा परिवार
गांव में चर्चा है कि दोनों बहनों के प्रेम संबंधों को लेकर परिवार लंबे समय से सामाजिक और मानसिक दबाव झेल रहा था। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों बहनें तीन-बार घर छोड़कर चली गई थीं। हर बार परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग उन्हें समझा-बुझाकर वापस लाए।

4 of 14
गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचायतें भी हुईं, मान-मनौव्वल भी हुआ, लेकिन हालात सामान्य नहीं हो सके। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि परिवार पिछले कई महीनों से तनाव में था। पिता अक्सर बेटियों को समझाने का प्रयास करते थे, लेकिन बात नहीं बन पा रही थी। गांव में यह भी चर्चा है कि इसी तनाव ने आखिरकार एक भयावह रूप ले लिया।
 
विज्ञापन

5 of 14
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूना पड़ा आंगन, जहां गूंजती थी बहनों की हंसी
मंगलवार को जिस घर के बाहर पुलिस पहरा दे रही थी, वहां कुछ दिन पहले तक दो बेटियों की हंसी गूंजती थी। घर का आंगन वीरान था, दरवाजे बंद थे और आसपास खड़े लोग खामोशी से उस घर की ओर देख रहे थे। गांव की महिलाओं की आंखों में घटना को लेकर दर्द साफ दिखाई दे रहा था। एक बुजुर्ग महिला ने कहा, बेटियां चाहे जैसी हों, मां-बाप का दिल आखिर मां-बाप का ही होता है। किसी ने नहीं सोचा था कि बात यहां तक पहुंच जाएगी। गांव के लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, लेकिन कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। सभी की निगाहें अब पुलिस जांच पर टिकी हैं।
विज्ञापन

6 of 14
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाइयों के कबूलनामे की चर्चा, गांव में चुप्पी
पुलिस की जांच के दौरान नाबालिग भाइयों की ओर से बहनों को लाठी से पीटने की बात स्वीकार किए जाने की चर्चा पूरे गांव में है। हालांकि, इस मामले में कोई भी ग्रामीण खुलकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और सच क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल देवनारायण टोला की गलियां खामोश हैं। हर दरवाजे पर घटना की चर्चा है, हर चेहरे पर बेचैनी है और हर मन में यही सवाल कि आखिर दो बेटियों की जिंदगी इतनी दर्दनाक तरीके से क्यों खत्म हुई। गांव की इस खामोशी में कई अनकहे सवाल और अधूरी कहानियां दफन नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

7 of 14
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के रिकॉर्ड में तीन बार, गांव में कई बार हो चुकी है पंचायत
सेवरही थाना क्षेत्र के देवनारायण टोला निवासी राम प्रसाद मल्लाह तीन पुत्रियों व दो पुत्रों के पिता हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी कर दी है, जबकि 20 वर्षीय लाली कुमारी इंटर तक और 18 वर्षीय शीला कुमारी दसवीं तक पढ़ाई की थी। पहली बार दोनों गांव के ही सजातीय दो युवकों के साथ भाग गई थीं, उसके बाद से ही माता-पिता ने उनकी पढ़ाई छुड़वा दी थी। दोनों नाबालिग भाई प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं। पढ़ाई छूट जाने के बाद भी दोनों बहनें प्रेम जाल में फंसी रहीं। पुलिस रिकाॅर्ड में वे वह तीन बार घर से भाग चुकी हैं। 

 

8 of 14
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई बार गांव वालों की मौजूदगी में पंचायत के जरिए मामला सुलझाया गया। यहां तक कि दोनों परिवार के लोगों पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। गांव वालों के मुताबिक, दोनों बहनों की वजह से घर में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती थी। इसी कलह से आजिज आकर उनकी मां ने आठ माह पहले जहर खाकर जान दे दी थी, लेकिन दोनों बहनों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। घर की मान मर्यादा को ताक पर रख कर गांव के दो स्वजातीय युवकों के प्रेम जाल में फंसी रहीं।

9 of 14
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने दर्ज किया इनका बयान
इस नृशंस हत्या के बाद पुलिस की टीम रात में गांव में ही डटी रही। सुबह एसएचओ गांव में पहुंचे तो कुछ हलचल दिखाई देने लगी। ग्राम प्रधान श्रीराम निषाद, वीरेंद्र निषाद, राजेंद्र निषाद, चंदन सिंह, हंसराज यादव, अजय चौबे, बृजेश यादव आदि आगे आए और अपनी गवाही दर्ज कराई। जबकि कुछ लोग झुंड में एकत्र होकर दबी जुबान से घटना की चर्चा करते दिखे। जबकि गांव में अन्य जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा।

10 of 14
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दादा ने दी मुखाग्नि, दरवाजे पर नहीं गया शव
तमकुहीरोड। देवनारायण टोला में नृशंस हत्या कर दी गई लाली व शीला का शव पीएम होने के बाद सीधा जीरो पुल स्थित बांसी नदी के तट पर पहुंचा। शव को गांव में नहीं ले जाया गया। गांव के लोगों की ओर से पहले से तैयार चिता पर शव को रख कर दस पंद्रह लोगों व पुलिस की मौजूदगी अंतिम संस्कार कर दिया। अपने नातिन लाली व शीला की चिता को दादा पुनदेव ने अग्नि दी।

 

11 of 14
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक माह में आनर किलिंग की दूसरी घटना
पिपराघाट में एक माह में दूसरी आनर किलिंग की घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पहली घटना जयपुर में हुई थी, जहां 16 वर्षीय पुत्री को प्रेम प्रसंग के शक में उसके पिता व बुआ, फूफा ने मिल कर पहले सिर काट दिया था और बाद में शरीर को छह टुकड़ों में काट कर उसे बक्से व बैग में रख कर छपरा से गोमती नगर जाने वाली ट्रेन की बोगी एस वन में रख दिया था। दूसरी घटना सोमवार को हुई, जिसमे पिता व उसके दो पुत्रों ने प्रेम प्रसंग के शक में ही लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
 

12 of 14
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गला दबाने से लाली की और सिर पर चोट लगने से हुई थी शीला की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ी बहन लाली की गला दबाने से और छोटी बहन शीला के सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। शीला के शरीर पर सात जगह चोट के निशान मिले हैं। लाली का गला इतने सख्त हाथों से दबाया गया है कि उसके गले की एक हड्डी टूट गई थी। दो डाॅक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और इसकी वीडियोग्राफी कराई गई।

 

13 of 14
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही थाना क्षेत्र के देवनारायण टोला निवासी रामप्रसाद की बेटियां लाली (20), शीला (18) गांव के दो सजातीय युवकों से प्रेम करती थीं। उनके साथ तीन बार घर से भाग चुकी थी, घर वालों को समझाने के बावजूद युवकों से मिलना बंद नहीं किया था। रामप्रसाद तीन भाइयों में बड़ा है, दूसरे नंबर का भाई सुरेंद्र अपने परिवार के साथ बाहर रहता है। छोटा भाई बीरेंद्र भी बाहर रहता है, लेकिन उसका परिवार गांव में रहता है। पिता पुनदेव गांव रहते हैं।

 
विज्ञापन

14 of 14
Honor killing in Kushinagar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रात में शव को ठिकाने लगाने का था इरादा
रामप्रसाद पहले विदेश रहता था। करीब दो साल पहले घर आया और फिर विदेश नहीं गया। पुलिस के अनुसार, पिता और नाबालिग दो बेटों ने साजिश के तहत दोनों बहनों की घर में हत्या कर दी। रात में शव को ठिकाने लगाने का इरादा था, दरवाजे पर डंडा लेकर बैठे आरोपी भाई किसी को घर में नहीं जाने दे रहे थे। जब पुलिस गई तो खुद पिता के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि बड़ी बहन लाली की गला दबाकर हत्या का विरोध करने पर छोटी बहन शीला की डंडे से पीटकर हत्या की गई है।

प्रदेश में बिगड़ गया है कानून व्यवस्था
देवनारायण टोला में सोमवार को हुई दो बहनों की नृशंस हत्या की खबर सुनकर मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गांव में पहुंचे और घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने में भाजपा सरकार विफल है। अपराधी खुलेआम प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना भी बिगड़ती कानून व्यवस्था का ही हिस्सा है।

गिरफ्तार किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ठंडा बरामद कर लिया है। आरोपी पिता की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गांव का माहौल सामान्य है। गांव में पुलिस तैनात है। -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें