फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां के चेहरे संग खोपड़ी की हड्डियां तोड़ीं...पत्नी को भी दी क्रूर मौत; सिकंदर की क्रूरता देख कांपे डॉक्टर

Wed, 14 Jan 2026 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीनगर में सास-बहू की हत्या बेरहमी से की गई थी। डबल मर्डर के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। शवों का पोस्टमार्टम करने वाली टीम भी सिकंदर की क्रूरता को देख दंग रह गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बेटे ने पत्नी से ज्यादा मां के चेहरे और सिर पर वार किया था।
विज्ञापन
1 of 12
Kushinagar Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कुशीनगर जिले के सुकरौली के अहिरौली बाजार थाना इलाके के परसा गांव में जिस घर में सिकंदर अपनी मां रूना और पत्नी प्रियंका का सिर कूंचकर मौत के घाट उतारा था। उस घर की दहलीज पर बहनों का कदम दूसरे दिन भी नहीं पड़ा। उधर से गुजरने वाले गांव के लोग भी घर की ओर एक बार देखने के बाद चेहरा घुमा ले रहे हैं। 

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव न ले जाकर सीधे हेतिमपुर घाट पर गया, जहां दाह संस्कार हुआ, लेकिन तीर कौन लेगा, अभी तय नहीं हुआ है। रिश्तेदारों के घर आने के बाद यह तय होगा। सास और बहू का शव एक ही चिता पर जलाया गया।
विज्ञापन

2 of 12
पति, पत्नी और मां - फोटो : अमर उजाला
परसा गांव में सोमवार को हुई दोहरे हत्याकांड में मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सास और बहू दोनों के हेतिमपुर घाट पर एक ही चिता पर शव जलाए गए। जिस बहू प्रियंका को बचाने के चक्कर में सास रूना भी बेरहमी से बेटे ने हत्या की। 
विज्ञापन

3 of 12
घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बहू की चिता पर सास का भी अंतिम संस्कार
मरने के बाद उसी बहू की चिता पर सास का भी अंतिम संस्कार हुआ। सिंकदर की पत्नी प्रियंका और मां रूना को अपनों से अग्नि तक मयस्सर नहीं हुई। हर कोई यह दृश्य देखकर नम आंखों से विधाता के इस होनी पर कोस रहा था, जिस बेटे के खातिर मां दर-दर भटककर मन्नतें मांगी थी। उसी बेटे के हाथों ऐसी मौत सुनकर लोग भी हैरान हैं।

4 of 12
ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घाट पर आरोपी सिंकदर के ससुराल और रिश्तेदारों का कहना था कि प्रियंका ने जिसके साथ सात जन्मों का सफर देखा था उसके हाथों से ही बेरहमी से मारी जाएगी, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। हेतिमपुर घाट पर मौजूद हर आंखें नम थीं रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

5 of 12
आरोपी सिकंदर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'खूनी भाई का नाम मत लो आप लोग'
वहीं घटना के बाद से घर में ताला बंद हैं, पांचों बहनें पड़ोसी के घर रात गुजार रही हैं। मंगलवार को गांव की कुछ महिलाएं पहुंचीं और ढांढस बंधा रही थीं, इस दौरान किसी ने सिकंदर का नाम लिया। इस पर आंखों में आंसू लिए बहन चीख उठी और बोली कि खूनी भाई का नाम मत लो आप लोग, उसके चेहरा देखना तो नाम से भी नफरत हो गई है। घाट पर मौजूद सिकंदर के बहनोई आद्या गुप्ता ने बताया कि हम लोगों का तो सबकुछ खत्म हो गया।
 
विज्ञापन

6 of 12
मृतक रूना देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ससुर की पहले ही मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम हाउस से सीधे घाट पर ही लाया गया है इसलिए कि घर पर सभी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को कुछ सूझ नहीं रहा है कि क्या करे क्या न करे। कोई व्यक्ति अपने पत्नी और मां के साथ इतनी जघन्य करतूत करेगा ये कोई सोच भी नहीं सकता था। 
विज्ञापन

7 of 12
प्रियंका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मेरा तो सबकुछ खत्म हो गया'
प्रियंका के पिता राजेन्द्र से आद्या ने पूछा कि तीर कौन लेगा तो वह चिता की ओर देखते हुए रोने लगे और बोले कि मेरा तो सबकुछ खत्म हो गया। जिस बेटी को हंसी खुशी तीन दिन पहले विदा किए थे उसकी मौत की खबर आएगी वो भी इतनी निर्मम तरीके से उसके पति ही हत्या करेगा यह कभी नहीं सोचा था।

 

8 of 12
मृतक रूना देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में नहीं जले चूल्हे
परसा गांव में दूसरे दिन सुबह ज्यादातर घरों में चूल्हे नहीं जले। हर जुबान पर बस घटना का ही जिक्र था। गांव वालों का कहना था कि हम लोगों ने कभी नही सोचा था कि सिंकदर ऐसी हैवानियत कर सकता है। सिंकंदर का चेहरा गांव में अब कोई देखना नहीं चाह रहा है। सभी लोग अपने घरों में दुबके रहे और गम में डूबे रहे। मजदूरी करने वाले लोग भी मंगलवार को काम करने नहीं गए थे, जो बच्चे हर रोज खेलते थे वो भी भय और मायूस दिखे।
 

9 of 12
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पारिवारिक विवाद बनी घटना की वजह
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परसा गांव में सोमवार सुबह एक पारिवारिक विवाद में 30 वर्षीय एक युवक ने पत्थर से सिर कूंचकर पत्नी और मां की हत्या कर दी। चर्चा तो यह भी है हत्या के बाद वह पत्नी और मां की लाश से मांस नोचकर खा रहा था। हालांकि पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को दबोच लिया। 
 

10 of 12
बहू और सास - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने युवक की बहन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से वह न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी सिकंदर की शादी चार वर्ष पूर्व देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सवना लक्ष्मण गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता की बेटी प्रियंका से हुई थी। शादी के चार साल बाद भी सिकंदर और प्रियंका के कोई संतान नहीं थी।
 

11 of 12
प्रियंका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी का कूंचा था चेहरा, मां की चेहरे के साथ तोड़ दी थी खोपड़ी            
रूना देवी और प्रियंका की हत्या के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। शवों का पोस्टमार्टम करने वाली टीम भी सिकंदर की क्रूरता को देख दंग रह गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पत्नी से ज्यादा मां के चेहरे और सिर पर वार किया था। मां का चेहरा तो पूरी तरह कूंच दिया था, खोपड़ी की हड्डियों को तोड़ने के बाद मांस भी कुचल दिया था। 
 
विज्ञापन

12 of 12
रूना देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदर ने अपनी मां की हत्या काफी बेरहमी से की
करीब 100 ग्राम ही खोपड़ी में मांस का लोथड़ा बचा था। बाकी गायब था। वहीं पत्नी के चेहरे पर ज्यादा वार किया था, सिर पर सिर्फ दो जगह चोटें थीं। बाकी दोनों के शरीर पर कहीं भी खरोच तक नहीं आई थी। इससे जाहिर हो रहा है कि सिकंदर ने हत्या की नियत से ही दोनों पर वार किया और अपनी मां की हत्या काफी बेरहमी से की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें