फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिस बेटे के लिए दर-दर भटकी, वर्षों इंतजार किया... उसने छीनीं सांसें; डेढ़ घंटे तक तांडव मचाता रहा सिकंदर

Tue, 13 Jan 2026 02:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

जिस बेटे के लिए दर-दर भटकी और वर्षों इंतजार किया उसने ही मां को मार डाला। साथ में पत्नी की भी हत्या कर दी। कुशीनगर में सनकी युवक ने पत्थर से सिर कूंचकर दोनों को मारा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
1 of 13
kushinagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना इलाके के परसा गांव में रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मां और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लाश से मांस नोचकर खाने लगा। आरोपी छत से टुकड़े फेंकने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक विवाद में यह दोहरा हत्याकांड हुआ। 

रोज की तरह सोमवार की सुबह भी आरोपी सिकंदर की पत्नी प्रियंका और मां रूना देवी छत पर अलाव के पास बैठी थीं। वहीं नशे की हालत में सिकंदर पहुंचा। शराब पीने का पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसी गुस्से में सिकंदर ने छत पर रखे पत्थर के टुकड़े को उठाकर प्रियंका के सिर पर पीछे से वार कर दिया। मां बीच बचाव करने गई तो उनके सिर पर भी उसी पत्थर से हमला कर दिया। दोनों के अचेत होने के बाद सिर को कूंच दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वह छत पर तांडव मचाता रहा और इसकी भनक तक पड़ोसियों को नहीं लगी।
विज्ञापन

2 of 13
रूना देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस बेटे के लिए दर-दर भटकी, उसने छीनीं सांसें
परसा गांव के रहने वाले बनवारी और उनकी पत्नी रूना देवी को चार बेटियां थीं। बेटे की चाहत में दर-दर दोनों ने हाजिरी लगाई। कोई भी कहीं बताता तो दोनों चले जाते, इस उम्मीद में कि उनके बुढ़ापे का सहारा उन्हें मिल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
आरोपी सिकंदर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार बेटियों के बाद हुआ था सिकंदर का जन्म
आखिर भगवान ने भी उनकी सुन ली और चार बेटियों प्रतिमा, शीला, शोभा, सविता के बाद बेटे ने जन्म लिया। बड़े अरमान से नाम रखा सिकंदर। बेटियों की शादी के बाद सिकंदर की शादी भी करीब चार साल पहले धूमधाम से की। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही बनवारी की मौत हो गई। 

4 of 13
पति, पत्नी और मां - फोटो : अमर उजाला
मन नहीं लगने पर घर लौट आया था सिकंदर
मां और पत्नी की जिम्मेदारी सिकंदर के कंधे पर आ गई। पिता की मौत के बाद सिकंदर रोजगार के सिलसिले में बाहर कमाने गया पर उसका मन नहीं लगा तो वापस आ गया।
विज्ञापन

5 of 13
बहू और सास - फोटो : अमर उजाला
शादी के चार साल बाद भी नहीं हुए थे बच्चे 
इधर, शादी के चार साल बाद भी बच्चे के न होने और रोजगार का कोई स्थायी माध्यम नहीं होने के कारण सिकंदर तनाव में आने लगा और इसी के बीच वह नशे का भी आदी हो गया। इस कारण उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होने लगा। पत्नी भी बार-बार मायके चली जाती लेकिन सिकंदर की आदत नहीं सुधरी। 
विज्ञापन

6 of 13
प्रियंका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भगवान किसी को ऐसा बेटा न दें
मां और भाभी की हत्या की सूचना पर गांव पहुंचीं सिकंदर की बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि इकलौता भाई होने के कारण शुरू से उसे पूरा परिवार बहुत प्यार करता था। लेकिन वह ऐसा कर देगा इसकी उम्मीद नहीं थी। भगवान ऐसा पति और बेटा किसी को न दें।
विज्ञापन

7 of 13
मृतक रूना देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन पूर्व ही पत्नी को विदा कर लाया था घर
सिकंदर के नशे की लत के कारण उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। इससे नाराज होकर वह अपने मायके देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सवना लक्ष्मण गांव चली गई थी। चार दिन पूर्व सिकंदर ससुराल पहुंचा और दो दिन रहने के बाद पत्नी को साथ लेकर घर आ गया और एक दिन बाद ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

8 of 13
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सनकी ने पत्थर से सिर कूंचकर मां और पत्नी को मार डाला
कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना इलाके के परसा गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पारिवारिक विवाद में 30 वर्षीय एक युवक ने पत्थर से सिर कुंचकर पत्नी और मां की हत्या कर दी। चर्चा तो यह भी है हत्या के बाद वह पत्नी और मां की लाश से मांस नोचकर खा रहा था। हालांकि पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने युवक की बहन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से वह न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

9 of 13
मृतक रूना देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, परसा गांव निवासी सिकंदर (30) पुत्र स्व. बनवारी की शादी चार वर्ष पूर्व देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सवना लक्ष्मण गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता की बेटी प्रियंका (28) से हुई थी। शादी के चार साल बाद भी सिकंदर और प्रियंका के कोई संतान नहीं थी।

10 of 13
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सिकंदर की पत्नी प्रियंका और मां रूना देवी (60) घर की छत पर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान सिकंदर नशे की हालत में पहुंचा। वहां किसी बात पर उसकी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में उसने छत पर रखे पत्थर के टुकड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। 
 

11 of 13
kushinagar double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रूना ने बहू को बचाने की कोशिश की तो सिकंदर ने उनके सिर पर भी उसी पत्थर से वार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे दबोच लिया। 

12 of 13
प्रियंका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत पर मां-पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या की गई लाश देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मालूम हो कि सिकंदर की शादी के एक साल बाद ही पिता की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। तब से परिवार की जिम्मेदारी सिकंदर के ही कंधे पर ही थी। 
विज्ञापन

13 of 13
आरोपी सिकंदर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी और मां की हत्या करने के मामले में आरोपी की बहन की प्राथमिकी पर केस दर्ज कर सिकंदर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।- केशव कुमार, एसपी कुशीनगर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें