उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बुधवार सुबह दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई महिलाओं के साथ अन्य लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 9
इसी अवैध फैक्टरी में हुआ विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज कस्बे के आर्य समाज मंदिर वार्ड में एक मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखा की फैक्टरी में सुबह करीब पौने सात बजे विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
3 of 9
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
मकान के अंदर की दीवार भी गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है तो वहीं नौ लोग झुलसे हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जबकि घायल आस-पास रहने वाले हैं।
4 of 9
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
कस्बे के वार्ड नंबर 11 आर्य समाज मंदिर निवासी जावेद के घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कारोबार चल रहा था। बुधवार की सुबह घर के अंदर तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन
5 of 9
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
आसपास के मकान भी इस धमाके में क्षतिग्रस्त हो गए। पूरे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचे तो वहां चीख पुकार मची थी।
विज्ञापन
6 of 9
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए। कप्तानगंज पुलिस पहुंची और मकान के अंदर घुसी तो चारों तरफ ईंट, बारूद व अन्य सामान बिखरा पड़ा था। मलबे में लोग दबे हुए थे। कई शव धमाके में बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए।
विज्ञापन
7 of 9
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
इस हादसे में अनवरी पत्नी जावेद, नाजिया पुत्री जावेद, जावेद पुत्र अनवर और जावेद की मां फातिमा की मौत हो गई है।
8 of 9
अस्पताल में भर्ती झुलसीं हुईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आजाद, रामसजन, नेहा, प्रियंका, चंदन, शाहिन, समां, चांदनी, अफसाना आदि घायल हैं। जावेद के बगल में अली हसन का घर है जिनके मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
हादसे में लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक रितेश सिंह, बीट हेड कांसटेबल मानिक चंद, कांसटेबल संतोष कुमार, कांसटेबल मनीष प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना की जांच क्षेत्राधिकारी कसया से द्वारा की जा रही है।