अक्सर सर्दियों में गुड़ की खपत बढ़ जाती है। इस मौसम में गुड़ खाने से हमें न केवल ठंड के दुष्प्रभावों से बचाता है बल्कि शरीर की तमाम व्याधियों को भी दूर करता है। गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में आता है वहीं शरीर मे आयरन की कमी भी पूरी होती है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इसके फायदे...
विज्ञापन
2 of 10
cold
- फोटो : social media
सर्दी-जुकाम में दे फायदा
फिजिशियन डॉक्टर अलोक त्रिपाठी के अनुसार गुड़ का सेवन अधिकतर सर्दियों के मौसम में अधिक होता है। इसका खास कारण होता है। गुड़ सर्दी-जुकाम से छुटकारे दिलाने में असरदार है। काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम छूमंतर हो जाता है। अगर किसी को खांसी की शिकायत है तो उसे भी गुड़ खाना चाहिए। गुड़ को अदरक और घी के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश से राहत मिलती है।
विज्ञापन
3 of 10
कोल्हू में गुड़ बनाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कब्ज और गैस से दिलाती है छुटकारा
यदि आपके पेट में कब्ज, गैस या एसिडिटी की समस्या है, तो गुड़ खाने से आपको फायदा मिलेगा। यदि आपको खट्टी डकार आती हैं तो गुड़, सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाना चाहिए। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन अच्छा होता है, इससे पाचन शक्ति अच्छी रहती है।
4 of 10
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
ब्लड प्रेशर की समस्या होगी दूर
डॉक्टर अलोक त्रिपाठी ने बताया कि यदि किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उसे गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलती है।
विज्ञापन
5 of 10
ब्लड प्रेशर
हड्डियां रहती हैं मजबूत
डॉक्टर अलोक त्रिपाठी ने बताया कि किसी शख्स के पैरों के जोड़ों में दर्द रहता है तो गुड़ के साथ अदरक खाना चाहिए। ठंड के मौसम में खासतौर पर बुजुर्गों को गुड़ पर्याप्त मात्रा में देना चाहिए। गुड़ में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
विज्ञापन
6 of 10
गुड़
- फोटो : अमर उजाला
नहीं होती है खून की कमी
डॉक्टर ने बताया कि गुड़ आयरन का बड़ा स्रोत है। यदि किसी का हिमोग्लोबिन कम है तो रोजाना गुड़ खाना चाहिए। यही वजह से है कि डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को गुड़ खाने की सलाह देते हैं। यह एनिमिया के मरीजों के लिए वरदान है।
विज्ञापन
7 of 10
प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण से बचाव
फिजिशियन डॉक्टर अलोक त्रिपाठी के अनुसार यदि आप किसी ऐसे कारखाने या फैक्ट्री में काम करते हैं जहां पर प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा है तो आपको प्रतिदिन कम से कम 100 ग्राम गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ के सेवन से आप अपने आप को फिट महूसस करेंगे। गुड़ आपके शरीर को गर्म रखता है और प्रदूषण का असर कम करता है।
8 of 10
eye
- फोटो : pixa
आंखों को फायदा
डॉक्टर के अनुसार यदि किसी की दृष्टि कमजोर है या आंखों में अन्य किसी प्रकार की दिक्कत आ रहती है तो उसके लिए गुड़ फायदेमंद रहेगा। गुड़ खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। इसके अलावा गुड़ खाने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है।
9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शरीर को रखें फुर्तीला
गड़ खाने से शरीर और हड्डियों को मजबूती मिलती है। इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। यह आपके शरीर को फुर्तीला रखता है। यदि किसी का शरीर कमजोरी है तो दूध के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए।
दिमाग के लिए फायदेमंद
गुड़ खाने के अपने फायदे हैं, इसकी एक और खासियत है कि यदि किसी को माइग्रेन की शिकायत है तो रोजाना गुड़ खाना चाहिए। नियमित रूप से गुड़ खाने से आपका दिमाग मजबूत बना रहेगा और याददाश्त भी अच्छी रहेगी।