गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
दशहरा के बाद जब पात्र देवता की पूजा होती है, तब अलग-अलग स्थानों से आए योगेश्वर जुटते हैं। यही रविवार की रात भी हुआ। गोरक्षपीठाधीश्वर ने दंडाधिकारी बनकर सबकी समस्याएं सुनीं। दंडाधिकारी के समक्ष वाराणसी से आए योगी रामनाथ, दिल्ली से आए योगी शांति नाथ, पीलीभीत के योगी शांतिनाथ, हरियाणा के योगी इंदरनाथ व झारखंड के योगी रुद्रनाथ सहित करीब 50 योगेश्वरों ने अपनी समस्याएं रखीं।