पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने आज करवाचौथ का निर्जल व्रत रखा है। मान्यता ऐसी है कि करवाचौथ व्रत रखने से पति के जीवन में किसी भी तरह का कष्ट नहीं आता है। साथ ही पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार करवाचौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश एवं च्रदमा के पूजन करने का विधान है। करवाचौथ को लेकर सुहागिनों में जबरदस्त उत्साह शनिवार को दिखा। दिनभर महिलाएं खरीदारी से लेकर मेहंदी लगवाने और ब्यूटी पार्लर में सजने सवरने में बिताईं।
दांपत्य जीवन में आती है मधुरता
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार 24 अक्तूबर यानी आज चतुर्थी का मान रात्रि में दो बजकर 51 मिनट तक, रोहिणी नक्षत्र रात 11 बजकर 35 मिनट पर्यंत, वरियान योग भी रात को 11 बजकर 13 मिनट तक है। चंद्रमा की स्थिति रोहिणी नक्षत्र पर है। बताया कि चंद्रमा रोहिणी से अत्यन्त प्रेम करते हैं। इसलिए इस दिन व्रत रखने से व्रती महिला के पति को दीर्घायु के साथ ही उसके दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...