करवाचौथ 2020।
- फोटो : अमर उजाला।
व्रत के लिए महिलाओं ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। भोर में महिलाओं ने सरगई खाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। पूजन कक्ष की दीवार पर और आंगन में चावल को पीसकर उसमें करवा रखा। इसके बाद चंद्रमा, शिव, पार्वती, कार्तिकेय आदि के चित्र बनाए और गौरी गणेश बनाकर उनकी स्थापना की गई।