फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karva Chauth: सुहागिनों ने किया चांद का दीदार, मांगी पति की दीर्घायु

Fri, 14 Oct 2022 11:06 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Karva Chauth - फोटो : अमर उजाला।
करवाचौथ बृहस्पतिवार को उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जल व्रत रख शाम को शिव परिवार की पूजा-अर्चना की। इसके बाद चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया और पति की लंबी उम्र की कामना की। कई जगहों पर सामूहिक पूजा की गई।

व्रत के लिए सुहागिनों ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। भोर में सरगई खाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। आंगन में चावल को पीसकर उसमें करवा रखा। इसके बाद चंद्रमा, शिव, पार्वती, कार्तिकेय आदि के चित्र बनाए और गौरी-गणेश बनाकर उनकी स्थापना की गई। सुहाग के प्रतीक वस्तुओं के चित्र भी बनाए। उसके बाद धातु और मिट्टी का करवा, दीया, सीक, चावल आटे का बना फरा आदि से पूजन कर करवाचौथ की कथा सुनीं।

 
विज्ञापन

2 of 5
Karva Chauth - फोटो : अमर उजाला।
रात्रि सात बजकर 54 मिनट पर जैसे ही चंद्रोदय हुआ व्रती महिलाओं ने चलनी से चंद्र दर्शन कर और उन्हें अर्घ्य दिया। अंत में पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया।

गुरुद्वारों और मंदिरों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़
करवाचौथ पर महानगर के पैडलेगंज और जटाशंकर गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में सुहागिनें पूजन करने पहुंचीं। इसके साथ ही महानगर के प्रमुख मंदिरों व अपार्टमेंट में भी सामूहिक पूजा की गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
Karva Chauth - फोटो : अमर उजाला।
सोशल मीडिया पर भी धूम
व्रती सुहागिनों को पानी पिलाते वक्त ज्यादातर पतियों ने फोटो कराई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब कमेंट भी आए। सेल्फी विद करवा की भी धूम रही।

जेमिनी पैराडाइस में मना करवाचौथ
मोगलहा स्थित जेमिनी पैराडाइस में महिलाओं ने करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया। सुहागिनें सोलह शृंगार करके क्लब हाउस में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान करवाचौथ क्वीन, विभिन्न खेल, नृत्य के भी आयोजन हुए।

 

4 of 5
Karva Chauth - फोटो : अमर उजाला।
मां गंगा की हुई विशेष आरती
सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से करवाचौथ के अवसर पर सूर्यकुंड धाम पर महाआरती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी जीआरपी डॉ. अवधेश सिंह सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर शीतल कुमार मिश्रा, अमरदीप गुप्ता, समरेन्दू सिंह, सिद्धि गुप्ता, संजीव तिवारी, निशा साहनी, आंचल साहनी, संध्या, सोना शर्मा  मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karva Chauth - फोटो : अमर उजाला।
शादी के बाद से करवाचौथ का व्रत पति की दीर्घायु के लिए रखती हूं। जो एहसास पहले करवाचौथ व्रत पर था, वही एहसास आज भी है। इस पर्व में गहरी आस्था है।- अनुराधा मिश्रा

यह मेरा पहला करवाचौथ व्रत है। इस पल का इंतजार मुझे बेसब्री से था। शिव परिवार की पूजा करके चांद को देखा और पति की लंबी आयु की कामना की है।- नमिता श्रीवास्तव

मां को करवाचौथ व्रत रखते देखती थी तो बहुत अच्छा लगता था। इस पर्व को लेकर मुझमें गहरी आस्था है। पहली बार व्रत रखकर मुझे बहुत अच्छा लगा।- कनिका तनेजा
इस दिन का इंतजार मुझे साल भर रहता है। शादी के बाद से ही इस व्रत को पूरे उत्साह से कर रही हूं। पति की लंबी आयु और परिवार के कल्याण की कामना करती हूं। - दीपशिखा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें