गोरखपुर में जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला।
खुद को जनता से जोड़ा
नड्डा ने खुद को जनता से जोड़ा और कहा कि गुरु गोरखनाथ की पवित्र भूमि पर आए हैं। दर्शन-पूजन का अवसर मिला। यह क्रांतिकारियों की भूमि है। आजादी में चौरीचौरा का बड़ा योगदान रहा है। इस धरा को नमन करता हूं। एम्स की नींव मेरे स्वास्थ्य मंत्री रहते पड़ी थी। खुश हूं कि भव्य इमारत बनकर तैयार है। इलाज भी शुरू हो गया। जब माली पौधा खिलता हुआ देखता तो बहुत खुश होता है।
पिछले चुनाव में 13 में से 10 सीटों पर जीत
भाजपा संगठन के लिहाज से गोरखपुर क्षेत्र का दायरा 10 जिलों में फैला है। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े इन जिलों (गोरखपुर, देवरिया, कशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया) में लोकसभा की 13 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 13 में से 10 सीटें जीती थीं। गोरखपुर-बस्ती मंडल में पार्टी ने क्लीन स्वीप किया था। इन मंडलों में नौ सीटें हैं। बलिया में भी भाजपा को जीत मिली थी। आजमगढ़, लालगंज व मऊ में पार्टी प्रत्याशियों की हार हुई थी।