फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janta Darbar: जनता दरबार में बोले सीए योगी, समस्या निस्तारण में लापरवाह अधिकारी बांध लें बोरिया बिस्तर

Thu, 16 Feb 2023 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। ऐसे में समस्या निस्तारण में लापरवाह व संवेदनहीन अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांध लें। अधिकारी संवेदनशीलता से लोगों की समस्याओं को सुनें और गुणवत्तापूर्ण व त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।


 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने करीब छह सौ लोगों की समस्याएं सुनीं। सभी को भरोसा दिलाया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। सबकी पीड़ा दूर की जाएगी।


विज्ञापन

3 of 5
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
जनता दर्शन में दूसरे जिलों के भी लोग आए थे। इस दौरान पुलिस व राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जिला स्तर पर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। कड़े तेवर में सीएम ने कहा कि संवेदनहीन और लापरवाह अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

4 of 5
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
जनता दरबार में में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। संबंधित अस्पताल से इस्टीमेट लेकर प्रक्रिया पूरी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। विवेकाधीन कोष से तत्काल सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराएं। जनता दर्शन में अपनी माताओं के साथ आए बच्चों को सीएम का प्यार-दुलार व आशीर्वाद मिला। उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछा। पढ़ने के लिए प्रेरित कर उन्हें चाकलेट दिया। सीएम ने एक छोटी बच्ची को रैपर से निकालकर चॉकलेट खिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें