श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
- फोटो : अमर उजाला।
इस्कॉन ने मनाया जन्मोत्सव
इस्कॉन ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुक्रवार को पार्क रोड स्थित होटल क्लार्क में धूमधाम मनाया। छह देशों से आए मेहमानों ने शाम छह बजे से हरिनाम संकीर्तन शुरू किया जो रात 10 बजे तक चला। इसके बाद भजन-कीर्तन शुरू हुआ जो रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के साथ समाप्त हुआ। अंत में पूजन-अर्चन के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यापति माधवदास, हरिगोपाल दास, मधुसुदन विष्णुदास, राधामाधव दास, कमलेश, सूर्यकांत, विंद्रेश, जगन निवास, पवित्रदास आदि मौजूद रहे।