भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के दोनों तरफ कोरोना को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। भारत से नेपाल जाने वाले भारतीय एवं नेपाली यात्रियों की नेपाल सीमा की तरफ रूपनदेही जिले की स्वास्थ विभाग की टीम कैंप लगाकर जांच कर रही है, तो भारतीय सीमा पर स्वास्थ महकमा सुरक्षा को लेकर हर यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
indo-nepal border
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम तक डॉ. जैनेंद्र कुमार, प्रिंस श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट राम कृष्ण जायसवाल, वार्ड बॉय के नेतृत्व में नेपाल से भारत आने वाले करीब 9 हजार भारतीय और नेपाली यात्रियों की स्क्रीनिंग हुई। ठीक इसी तरह भारत से नेपाल जाने वाले 3 हजार भारतीय और नेपाली यात्रियों की नेपाल के डॉक्टरो ने जांच की। इस दौरान भारत और नेपाल पुलिस यात्रियों के सुविधानुसार उन्हें कैंप तक पहुंचा रही थी। रूपनदेही जिले के डीएम महादेव पंथ ने बताया कि रविवार से भारत के रास्ते आने वाले सभी यात्रियों के जांच के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्यकर्मी जांच करने में लगे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
indo-nepal border
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना का कहर नेपाल के होटल हुए खाली
कोरोना वायरस का डर इतना हो गया है कि नेपाल के सभी होटल खाली हो गए हैं। होटल व्यवसायी किशोर जोशी, गोपाल अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा बीजाधारी पर्यटको पर प्रतिबंध लगाने के बाद पूरा होटल खाली हो गया है। भारतीय पर्यटक भी आने से कतराने लगे हैं।
4 of 5
indo-nepal border
- फोटो : अमर उजाला
सोनौली नगर में नेपाली ग्राहकों की कमी
भारत नेपाल सीमा सोनौली नेपाली ग्राहकों का प्रमुख केंद्र माना जाता है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से कोरोना को लेकर बाजार में ग्राहकों की कमी दिख रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल और पूर्व अध्यक्ष विजय रौनियार ने बताया कि कोरोना को लेकर लोग घर से कम निकल रहे हैं। पचास प्रतिशत व्यापार प्रभावित हुआ है।
इंडियन टूरिस्ट ग्रुप के नेपाल टूर होने लगे कैंसिल
भारत नेपाल सीमा सोनौली के रास्ते नेपाल जाने वाले भारतीय टूरिस्ट ग्रुप के नेपाल टूर कोरोना को लेकर शनिवार से कैंसिल होने शुरू हो गए हैं। केरोना का डर इतना है कि नेपाल के सभी भारतीय टूर कैंसिल होने शुरू हो गए हैं। होटल व्यवसायी सुरेंद्र थापा ने बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, बेंगलुरु, लखनऊ, बनारस, दिल्ली, के भारतीय टूरिस्ट के नेपाल पोखरा लुम्बिनी और काठमांडू के सभी टूर कैंसिल होने शुरू हो गए हैं।
अफवाह को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे व्यवसायी
सोनौली। भारत नेपाल सीमा के सील होने की चर्चा को लेकर सोनौली बॉर्डर को बंद किए जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको लेकर नेपाल का पर्यटन व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सभी भारतीय यात्री टूर कैंसिल करने लगे हैं। जिसको लेकर बेलहिया कस्बे में होटल व्यवसायी और सोसायटी आफ टूर एंड ट्रेवल्स की एक बैठक अध्यक्ष संजीव गोस्वामी की अध्यक्षता में पर्यटन कार्यालय बेलहिया में सम्पन्न हुई।
ठूठीबारी हेल्प डेस्क का निरीक्षण
ठूठीबारी। सीएमओ डॉ. ए के श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ रविवार को ठूठीबारी स्थित कोरोना हेल्थ डेस्क कैंप पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजिका रजिस्टर का निरीक्षण किया। डॉक्टरों को समय पर नियमित ड्यूटी करने की नसीहत दी। ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजेंद्र ने बताया कि दो बजे तक 125 लोगो की स्क्रीनिंग हुई है।