फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: आजादी महोत्सव की रैली का गोरखपुर शहर में होगा शानदार स्वागत, आप भी लीजिए हिस्सा

Fri, 12 Aug 2022 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट से बाहर आएगी, फिर विश्वविद्यालय चौराहा, ऐश्प्रा तिराहा, गणेश चौक, चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौराहा, प्रेस क्लब, आंबेडकर चौक, कचहरी बस स्टेशन, छात्रसंघ चौक होकर गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट तक जाएगी।
विज्ञापन
1 of 7
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की मुहिम ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में 15 अगस्त को सुबह 10 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से निकलने वाली रैली का शहर के अलग-अलग इलाकों में शानदार अंदाज में स्वागत किया जाएगा।
गोलघर उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, दवा विक्रेता समिति, पार्क रोड स्थित करीऑन रेस्टोरेंट, बिस्कुट मर्चेंट एसोसिएशन, डिस्पोजल एसोसिएशन, लोक मंजरी संस्था और प्रेस क्लब ने संयुक्त रूप से स्वागत की व्यवस्था की है। सामूहिक राष्ट्रगान व रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स और गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड हैं। आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड और नगर निगम गोरखपुर का विशेष सहयोग है। रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम है।  

ये है रैली रूट
गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट से बाहर आएगी, फिर विश्वविद्यालय चौराहा, ऐश्प्रा तिराहा, गणेश चौक, चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौराहा, प्रेस क्लब, आंबेडकर चौक, कचहरी बस स्टेशन, छात्रसंघ चौक होकर गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट तक जाएगी।
 
विज्ञापन

2 of 7
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
दो चरणों में होगी डांस प्रतियोगिता
13 अगस्त को डांस प्रतियोगिता कराई जाएगी। नगर निगम के नए भवन हॉल में सुबह 10 बजे से ही छात्र-छात्राओं की टीमें अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगी। इनमें से छह टीमों का चयन फाइनल राउंड के लिए होगा। फाइनल मुकाबला 14 अगस्त को दोपहर एक बजे से होगा। इनमें से पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली टीमों को प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में नगर निगम का विशेष सहयोग है।

इन टीमों के बीच मुकाबला
आरपीएम एकेडमी, एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जीडी गोयनका,  केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स, आर्मी पब्लिक स्कूल, नवल्स नेशनल एकेडमी, सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, एसएस एकेडमी, गोरखपुर पब्लिक स्कूल, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जेपी एजूकेशन एकेडमी, आत्मदीप एकेडमी, सरस्वती बालिका विद्यालय और स्टेपिंग स्टोन की टीमें हिस्सा लेंगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस कर्मियों का सम्मान
नगर निगम के नए भवन हॉल में 14 अगस्त को अपराह्न चार बजे अच्छा काम करने वाले जिले के 21 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की मदद से पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कराई जा रही है। मुख्य अतिथि के तौर पर डीआईजी जे रविंद्र और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई उपस्थित रहेंगे।

देशभक्ति का अलख जगाएगी बाइक रैली
देशभक्ति को प्रदर्शित करती बाइक रैली 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट से निकलेगी, जो गोरखपुर विश्वविद्यालय चौराहा, पार्क रोड होकर ऐश्प्रा तिराहा, गणेश चौक, चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौराहा से डॉक्टर लेन होकर फिराक गोरखपुरी चौराहा, कैंट थाना से छात्रसंघ चौक तक जाएगी, फिर गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट तक जाकर खत्म होगी।

 

4 of 7
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
मानव श्रृंखला बनाकर देंगे देशभक्ति का संदेश
मां तुझे प्रणाम की कड़ी में ही 14 अगस्त को सुबह 11 बजे गोलघर में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। प्रतिभा वेलफेयर सोसायटी की मदद से गणेश चौक से शास्त्री चौक तक मानव श्रृंखला बनेगी। इसमें शहर के प्रमुख डॉक्टर, शिक्षाविद, स्कूल-कॉलजों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। प्रतिभा वेलफेयर सोसायटी की सचिव करुणा भदानी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। मानव श्रृंखला के जरिए देशभक्ति का बड़ा संदेश दिया जाएगा।  

 
विज्ञापन

5 of 7
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
एक साथ करें सामूहिक राष्ट्रगान
शहर के 21 चौराहों और तिराहों पर 15 अगस्त को सुबह 9 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा। आईटीएमयुक्त चौराहों पर राष्ट्रगान की धुन बजेगी। जो शहरवासी जिस चौराहे पर होंगे, वहीं खड़े होकर राष्ट्रगान करेंगे। मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट तिराहा, अग्रसेन तिराहा, बरगदवां तिराहा, खजांची चौक, पादरी बाजार, यूनिवर्सिटी चौराहा, आंबेडकर चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, शास्त्री चौक, यातायात तिराहा, असुरन चौक, काली मंदिर तिराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, ट्रांसपोर्टनगर चौराहा, नौसड़ तिराहा, रुस्तमपुर चौराहा, पैडलेगंज और अमर उजाला तिराहा पर सामूहिक राष्ट्रगान कराया जाएगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर 52 सेकेंड के लिए यातायात एक साथ रोका जाएगा। हर चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान की व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस ग्रीन कॉरिडोर से निकाली जाएगी। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई और एसपी ट्रैफिक डॉ एमपी सिंह भी तैयारियों में जुटे हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
आज बांधें पौधों को स्नेह की डोर, फोटो छपेगा
आजादी के उत्सव के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। रक्षाबंधन पर पौधों को स्नेह की डोर बांधने और उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया जाएगा।  पौधों को स्नेह की डोर बांधकर फोटो भेजना है। इसे अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। मोबाइल नंबर 7617566160 पर फोटो व्हाट्सएप कर सकते हैं।

ये हैं हमारे सह प्रायोजक
परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, केआईपीएम गीडा, एचपी चिल्ड्रेंस एकेडमी, डॉक्टर राजीव गुलाटी सुपर स्पेशिलिटी डेंटल हॉस्पिटल, विंडोर, जगमग गोल्ड, सावित्री आर्थो केयर और रवि ट्रेडिंग कंपनी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
सामूहिक राष्ट्रगान व रैली को ऐतिहासिक बनाएंगी महिलाएं
गोरखपुर शहर की महिलाओं ने मां तुझे प्रणाम रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। अलग-अलग महिला संगठनों से जुड़ीं पदाधिकारियों का कहना है कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में अमर उजाला की पहल शानदार है। देशभक्ति को दर्शाने वाली रैली का हिस्सा बना जाएगा।  

मां तुझे प्रणाम रैली व सामूहिक राष्ट्रगान की तैयारियों के सिलसिले में बृहस्पतिवार को अमर उजाला सिटी कार्यालय में महिला संगठनों की बैठक हुई है। इनरव्हील क्लब होराइजन की अध्यक्ष सविता टिबड़ेवाल ने कहा कि जन-जन में देशभक्ति का भाव जगाना है। समाज सेवी त्रिशला मंझानी ने कहा कि देशभक्ति  की मुहिम से महिलाओं को जोड़ना है। जेसीआई स्वराज की डायरेक्टर संगीता अग्रवाल और नेहा जायसवाल ने कहा कि मुहिम को ऐतिहासिक बनाना है। इस मौके पर अल्पना जैन, प्रिया अग्रवाल, सुनीता रुंगटा, मीनाक्षी अग्रवाल, शिखा जैन, स्वाति गोयल, सतनाम कौर, डॉ स्नेहलता सिंह, सनमीत कौर, डॉ. स्नेहलता सिंह मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें