फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: गोरखपुर में डेंगू के बढ़ते केस ने विभाग की बढ़ाई मुसीबत, अब चलेगा खास अभियान

Tue, 21 Sep 2021 08:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जिला अस्पताल में डेंगी पीड़ित 14 साल की बालिका का चल रहा इलाज, बाढ़ प्रभावित इलाकों में आशा और एएनएम की मदद से खोजे जाएंगे मरीज।
विज्ञापन
1 of 5
डेंगू। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले में डेंगू के बढ़ते केस ने स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत बढ़ा दी है। विभाग ने शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में अभियान भी एंटी लार्वा छिड़काव का फैसला किया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में आशा और एएनएम की मदद से डेंगू के मरीज खोजे जाएंगे। डॉक्टरों का मानना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ का पानी घट रहा है। ऐसे में डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियां बढ़ सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक, अब तक विभाग की ओर से शहरी क्षेत्रों में कुल 10784 लोगों की जांच की गई है। यह ऐसे लोग थे, जिनके घरों और उसके आसपास पानी भरा था। राहत की बात यह है कि इनमें से किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। इस दौरान विभाग ने शहरी क्षेत्र में रहने वाले 27 लोगों को नोटिस दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

2 of 5
डेंगू - फोटो : अमर उजाला
चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह में पानी नहीं हटाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में 608 लोगों की डेंगू जांच की गई। किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि निजी अस्पतालों की जांच में तीन डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें दो मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि एक 14 साल की बालिका का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
प्रतिदिन एक हजार से अधिक हो रहे डेंगू की जांच  
निजी पैथालॉजी में इन दिनों डेंगू जांच की संख्या बढ़ गई है। करीब एक हजार के आसपास प्रतिदिन निजी पैथालॉजी में डेंगू की जांच रैपिड किट से की जा रही है। केवल दो ऐसी निजी पैथालॉजी हैं, जहां पर एलाइजा जांच की सुविधा है। जबकि जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 100 से अधिक जांच एलाइजा से की जा रही है।

4 of 5
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला
मलेरिया के दो मरीज मिले
जिले में मलेरिया की भी दस्तक हो गई है। 6880 लोगों की जांच में दो मरीज मलेरिया के मिले हैं। इन मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अंगद सिंह ने बताया कि लगातार जांच की जा रही है। मरीज कम मिल रहे हैं। यह राहत की बात है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेंगू के साथ और घातक हो सकता है कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अंगद सिंह ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता सर्वे के काम में लगाई गई है। शहरी क्षेत्र में नगर निगम और मलेरिया विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें