वर्ष के अंतिम दिन सुबह से ही लोग तैयारी में जुटे थे। दोपहर से ही सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो गई। लोग नए साल की बधाई देने के लिए बाजारों से फूल, कार्ड, व गिफ्ट की खरीदारी की। शाम होते-होते रौनक बढ़ गई। जगह-जगह लोगों ने पार्टी कर पुराने साल की विदाई व नए साल का स्वागत किया। कुछ लोग नया साल मनाने के लिए कुशीनगर, नेपाल व अन्य पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर भी गए।
विज्ञापन
1 of 9
नाचते झूमते लोगों ने नए साल का स्वागत किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहरवासियों ने नए साल 2025 का स्वागत मंगलवार रात को किया। देर रात तक शहर आयोजनों में मस्ती में झूमता रहा। आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची तो आतिशबाजी शुरू हो गई। लोगों ने खुशियां जताते हुए नए साल का स्वागत किया व एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोलकर बधाई दी।
विज्ञापन
2 of 9
नाचते झूमते लोगों ने नए साल का स्वागत किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात तक पार्टी व सैर सपाटे का दौर चलता रहा। शहर के नौकाविहार, क्रूज, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, गोरखपुर क्लब, फाॅरेस्ट क्लब के साथ विभिन्न होटलों व घरों में आयोजन किए गए।
विज्ञापन
3 of 9
डीजे की धुन पर थिरकते रहे, रसियन डांस लोगों को खूब भाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्ष के अंतिम दिन सुबह से ही लोग तैयारी में जुटे थे। दोपहर से ही सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो गई। लोग नए साल की बधाई देने के लिए बाजारों से फूल, कार्ड, व गिफ्ट की खरीदारी की। शाम होते-होते रौनक बढ़ गई। जगह-जगह लोगों ने पार्टी कर पुराने साल की विदाई व नए साल का स्वागत किया। कुछ लोग नया साल मनाने के लिए कुशीनगर, नेपाल व अन्य पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर भी गए।
4 of 9
साल के अंतिम दिन लोगों ने पूजा पाठ किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना
नए साल को लेकर शहर के कुछ मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। दाउदपुर काली मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। असुरन स्थित विष्णु मंंदिर में भगवान को विशेष भोग लगाया गया। भगवान का विधिपूर्वक शृंगार कर भव्य आरती की गई। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी पूजा-पाठ किया। साथ ही लोगों ने घरों के मंदिरों में भी भगवान की पूजा-अर्चना कर आरती कर भोग लगाया। इसी के साथ गोलघर काली मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
5 of 9
मसीही समाज के लोगों ने चर्च में विशेष प्रार्थना की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मसीही समाज ने चर्च में की प्रार्थना
नववर्ष पर लगभग सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मसीही समुदाय के लोगों ने जाते हुए साल को विदाकर नए साल का स्वागत किया। सिविल लाइन स्थित सेंट जोसेफ चर्च में पल्ली पुरोहित फादर जीजो एंथोनी ने बीते वर्ष विविध क्षेत्रों में सफलता के लिए प्रभु का धन्यवाद दिया। पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान हुआ।
विज्ञापन
6 of 9
नृत्या करते कलाकार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फ्लोटिंग में उठाया रसियन डीजे का लुत्फ
रामगढ़ताल की लहरों पर स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लोगों ने रसियन डीजे के साथ देर रात तक खूब मस्ती की। रूस की डीजे मीयूलीन ने परफॉर्म किया। साथ ही देश विदेश से आए अन्य कलाकारों ने भी डांस के साथ खूबसूरत गाना भी गाया। इस पर लोग झूमते रहे। साथ ही परिवार सहित पहुंचे लोगों ने स्वादिष्ट भोजन की भी आनंद लिया। उधर रेस्ट्रो बार को बोहो थीम पर बनाया गया था, जिससे गोवा और बाली जैसे जगहों जैसा अनुभव हुआ
विज्ञापन
7 of 9
नए साल का स्वागत करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर क्लब व फाॅरेस्ट क्लब में हुई खूब मस्ती
नए साल का जश्न गोरखपुर क्लब में धूमधाम से मनाया गया। इसमें दिल्ली से आई एंकर ने कार्यक्रम का संचालन किया। लोगों ने मुंबई से आए बैंड की धुन पर डीजे पर झूम के डांस किया। रात 12 बजते ही लोगों में खुशी दौड़ गई और केक काटकर नए साल का स्वागत किया। ग्रुप के सदस्यों ने नृत्य संगीत किया। लोगों ने तालियां बजाकर एक दूसरे का उत्साह बढ़ाया।
8 of 9
शाम से शुरू होने वाले आयोजनों को देखते हुए एसएसपी और एसपा सिटी ने कार्यक्रम स्थल के पास जायजा लिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पार्टी देर रात तक चलती रही जिसमें लोगों ने स्वादिष्ट भोजन भी किया। इसके पहले क्लब के सदस्यों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. संजीव गुलाटी ने कहा कि नए साल हम सबके जीवन में खुशियां लेकर आया है। इसी क्रम में फाॅरेस्ट क्लब में लोगों ने उत्साह के साथ नया साल नया। साथ ही होटल मैरियट में भी लोगों ने नववर्ष मनाया।
गुलाब के फूल व गुलदस्तों की हुई खरीददारी
लोगों को नए साल की बधाई देने के लिए गुलाब के फूलों की जमकर खरीदारी हुई। एक गुलाब 25 से 30 रुपये का बिका। साथ ही रंंग बिरेंगे गुलदस्ते भी 250 रुपये से लेकर ऊंचे दामों में बिके। लोगों ने फूल देकर नए साल की बधाई दी।