फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सिटी की इस आईएएस ने महिला प्रवासी को पहनाई चप्पल, खूब हो रही प्रशंसा, तस्वीरें

Sun, 17 May 2020 03:05 PM IST
vivek shukla अरुण चन्द, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रवासी युवती को नंगे पांव देख हाथ से चप्पल पेश करती महिला आईएएस अनुज मलिक। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के सीएम सिटी की इस महिला आईएएस अफसर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुज मलिक ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। दूसरे प्रांत से रविवार को कालेसर जीरो प्वाइंट पहुंची एक प्रवासी युवती को नंगे पांव देख उन्होंने न केवल अपने मातहतों से चप्पल का प्रबंध कराया बल्कि खुद झुककर उसके पांव के पास चप्पल रखीं।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कुछ अन्य प्रवासी मजदूरों को भी चप्पल दीं। मजदूरों की पीड़ा महसूस कर उन्होंने चिलचिलाती धूप में खुद ही मजदूरों से मिलकर उन्हें खाने के पैकेट और पानी दिया। साथ ही उन्होंने बच्चों को फल उपलबध कराए।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
यह पहला मौका नहीं है जब 2017 बैच की इस आईएएस अधिकारी का मानवीय चेहरा लोगों के सामने आया है। क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों का भी रोजाना हाल-चाल जानने और उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के दौरान हाल ही में वे एक कोरोना संक्रमित के भी संपर्क में आ गईं थीं।

4 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
जांच रिपोर्ट आने तक 24 घंटे खुद को होम क्वारंटीन रखा मगर जैसे ही उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, तत्काल फिर फिल्ड में निकलकर मोर्चा संभाल लिया। वह खुद अपने तहसील क्षेत्र सहजनवां का लगातार भ्रमण कर यह सुनिश्चित करती हैं कि कोई भूखे न सोने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IAS Gorav singh Sogarwal and anuj malik - फोटो : फेसबुक
लॉकडाउन के दौरान अनुज मलिक ने उद्योग शुरू करने में आ रही समस्याओं को दूर कर उद्यमियों की भी मदद की। उनके पति गौरव सिंह सोगरवाल भी आईएएस ऑफिसर हैं और मुख्यमंत्री के ही जिले में सदर तहसील के एसडीएम के पद पर तैनात हैं।

लॉकडाउन के दौरान लोगों की सहूलियत के लिए उनकी तरफ से शुरू की गई ऑनलाइन होम डिलीवरी पोर्टल के मॉडल के लिए न केवल प्रदेश सरकार बल्कि पीएमओ ने भी गौरव सिंह सोगरवाल की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें