होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला।
हिंदू युवा वाहिनी के आशीष गुप्ता ने बताया कि शोभा यात्रा पांडेयहाता, घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती घंटाघर होते हुए पांडेयहाता लौटकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में हरा और काले रंग का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित होगा। प्रेसवार्ता में रामप्रकाश गुप्ता, जयजयराम गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, लोकेश पटवा, भोलेंद्र नारायण दूबे, संदीप शर्मा, विजय पटवा, संजय बरनवाल, राजेश पटवा, लक्षण शर्मा, शिवम पटवा, छेदी मोदनवाल, वैभव अग्रहरि, उत्कर्ष बरनवाल, अंशुमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।