फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों की मस्ती में डूबा पूरा शहर, 'हैप्पी होली' से गूंजा आसमान, देखें तस्वीरें...

Wed, 11 Mar 2020 07:08 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
holi 2020 - फोटो : अमर उजाला।
प्रेम और भाईचारे का पर्व होली, रंगों की फुहार और अबीर-गुलाल की धूम के बीच मंगलवार को हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। लाल, हरा, पीला, गुलाबी आदि रंग एक दूसरे में मिले और सतरंगी छटा के बीच शहर होली के जश्न में डूब गया। रंग और गुलाल लगाने के बाद लोगों ने एक दूसरे को हैप्पी होली बोलकर शुभकामनाएं दी। आगे की स्लाइड्स में देखें होली की खास तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 7
holi 2020 - फोटो : अमर उजाला।
शहर के करीब करीब सभी इलाकों में होली का जश्न दिखा। सुबह से ही गली, मोहल्लों में बच्चे एक दूसरे को रंगों से सराबोर करते नजर आए। हालांकि इस दौरान अधिकांश बच्चे कृत्रिम रंगों का ही इस्तेमाल करते नजर आए। वहीं कुछ जगहों पर तो लोगों ने गड्ढा खोदकर तालाब बनाया और उसमें रंग घोल दिया। इसके बाद फिर उसी में एक दूसरे को डूबोकर रंगते नजर आए।  बाइक पर सवार जत्थों में निकले युवाओं ने सड़क पर खूब मस्ती की। दोपहर बाद लोग गुलाल लेकर निकल पड़े और परिचितों के घर पहुंचकर होली की शुभकामनाएं दी। बड़ों को तिलक लगाने के बाद आर्शीवाद लिया। देर शाम तक गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

3 of 7
holi 2020 - फोटो : अमर उजाला।
डीजे पर थिरकते नजर आए युवा
युवाओं ने होली के जश्न का खूब लुत्फ उठाया। कहीं गीत संगीत का खुमार तो कहीं डीजे की धुन पर थिरकते युवा। हालांकि कि यह सिलसिला रंग खेलने के दौरान ही रहा। दोपहर बाद यह माहौल बदल गया। फिर समाज का हर वर्ग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।

4 of 7
holi 2020 - फोटो : अमर उजाला।
खूब हुई रंगों की खरीदारी
होली के दिन भी शहर के करीब करीब सभी इलाकों में दोपहर तक रंग, अबीर और पिचकारी की दुकानें खुली रहीं। इन दुकानों पर अच्छे खासे ग्राहक नजर आए। दोपहर बाद फिर बाजार में सन्नाटा छाने लगा।
विज्ञापन

5 of 7
holi 2020 - फोटो : अमर उजाला।
शाकाहारी व्यंजनों का उठाया लुत्फ
होली के अवसर पर ज्यादातर परिवारों में मांसाहारी व्यंजन बनते हैं। मगर इस बार होली के दिन मंगलवार, कोरोनावायरस की अफवाहों के चलते मांसाहारी व्यंजनों की तरफ बहुत कम ही लोगों ने रूख किया। अधिकतर घरों में लोगों ने शाकाहारी व्यंजनों का ही स्वाद लिया। एक और जहां नाश्ते में चिप्स, पापड़, गुझिया, खस्ता, दही बड़ा, रसगुल्ला आदि का लोगों ने स्वाद लिया। तो वहीं खाने में पनीर, छोले, कटहल, मशरूम आदि सब्जियों ने घर की थाली की शोभा को बढ़ाया।
विज्ञापन

6 of 7
holi 2020 - फोटो : अमर उजाला।
अंबेश्वरी पैराडाइज में होली की मस्ती
अंबेश्वरी पैराडाइज में भी होली का रंग दिखा। सोसाइटी के साथ ही स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दीं। ठंडई और गुझिया का लुत्फ भी उठाया। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. भोलेंद्र नारायण दूबे ने बधाई दी। इस मौके पर अनिल टिबड़ेवाल, डॉ. विनय राय, वासुकी अग्रवाल, आनंद रुंगटा, बिन्नू अग्रवाल, डॉ. अनूप जालान, अमित जगनानी, रामनाथ गुप्ता, डॉ. उपमा दूबे, अपर्णा, पूजा टिबड़ेवाल, डॉ. कीर्ति, प्रियंका, मनीषा, अंजू, सुनीता, रुचिता, डॉ. ज्योति, निधि, रचना, डॉ. शर्मिला और ऊषा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
holi 2020 - फोटो : अमर उजाला।
सहारा इस्टेट में जमा होगी रंग
सहारा इस्टेट में भी होली धूमधाम से मनाई गई। भारत माता प्रतिमा के समाने डीजे लगा, फिर सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के पदाधिकारियों के साथ ही सहारावासियों ने जमकर मस्ती की। एक दूसरे को रंग लगाया और गले लगाकर बधाई दी। समिति के अध्यक्ष डॉ. एपी त्रिपाठी, प्रबंधक प्रमोद राव, सचिव मंजीत सिंह, एसबी सिंह, मानवेंद्र सिंह, शंभू राय सहित तमाम पदाधिकारियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इसी तरह सहारा इस्टेट रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश राय, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णमूर्ति ने भी होली खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें