होलिका दहन 2020 पूजा विधि।
- फोटो : amar ujala
होली फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को फाल्गुनिका के नाम से जानी जाती है। इस दिन आमोद-प्रमोद के साथ बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया जाता है और आने वाले वर्ष की शुभता की कामना की जाती है। वैसे तो हर त्योहार का अपना एक रंग होता है, लेकिन होली हरे, पीले, लाल, गुलाबी आदि असल रंगों का वो त्योहार है जो सिर्फ भारत में ही मनाई जाती है।