फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा क्यों पहनते थे रणजीत बच्चन? बोले थे-सीएए का विरोध करने वाले पाकिस्तान चले जाएं

Mon, 03 Feb 2020 10:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन कुछ दिन पहले नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर भड़काऊ बयान देकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कहा था कि जो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। खुद को हिंदू नेता के तौर पर स्थापित करने के लिए उन्होंने भगवा कपड़े पहनना शुरू कर दिया था।  
विज्ञापन

2 of 5
रणजीत बच्चन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले लखनऊ में रहने के दौरान रणजीत हिंदू महासभा के चक्रपाणि महराज के संपर्क में आए और संगठन को ज्वाइन किया। बाद में उन्होंने विश्व हिंदू महासभा के नाम से अलग संगठन खड़ाकर खुद को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
रणजीत बच्चन - फोटो : amar ujala
गुलरिहा में बनवा रहे थे वृद्धाश्रम
रणजीत ने करीब दस साल पहले ही गांव से नाता तोड़ लिया था। वह शाहपुर इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने लगे और फिर वहीं उन्होंने कालिंदी से शादी भी की थी। बाद में वह लखनऊ में जाकर रहने लगे थे। गुलरिहा इलाके के पतरका टोला में उन्होंने जमीन खरीदी थी जिस पर वृद्धा आश्रम के नाम से एक टीनशेड बनवाया था।

4 of 5
अखिलेश यादव के साथ रणजीत बच्चन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इसका लोकार्पण सपा सरकार में हुआ था। इसमें कई नामी लोग शामिल हुए थे लेकिन बाद में विवाद में नाम आने के बाद सरकार बदलने पर बोर्ड को हटा दिया गया और फिर रणजीत ने उसमें ताला बंद कर दिया था। अब उसके सामने ही वह बड़ा आश्रम बनवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
सत्ता के हिसाब से पार्टी बदल देते थे रणजीत
गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के लालालोगों की अहिरौली के मूल निवासी रणजीत बच्चन सरकार के हिसाब से अपना झंडा बदल लेते थे। कभी बसपा के साथ उनकी करीबी थी। सपा सरकार बनी तो तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ रहे और इसी दौरान साइकिल यात्रा भी की थी। सपा सरकार में ही लखनऊ में उनके नाम पर सरकारी आवास आवंटित हुआ था और फिर वह वहीं पर रहने लगे थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें