रणजीत बच्चन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
रणजीत बच्चन 1996 से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे। रणजीत बच्चन ने समाज के लिए बहुत ऐसे काम किए जिससे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2002 से 2009 के बीच भूटान, बंग्लादेश, नेपाल और बर्मा बार्डर तक 1.32 लाख किमी साइकिल यात्रा कर काफी चर्चित हुए थे। इसके लिए इनका नाम लिम्का बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।