फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कल दस्तक देगा मानसून, झूमकर बरसेंगे बादल

Mon, 15 Jun 2020 03:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather - फोटो : राजेश कुमार
मानसून पटना पहुंच चुका है। मंगलवार तक इसके गोरखपुर पहुंच जाने की संभावना है। हालांकि राजस्थान से चल रही चक्रवाती हवाओं की वजह से सोमवार को भी गोरखपुर में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

सभी फोटोज- राजेश कुमार, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur weather - फोटो : राजेश कुमार
उधर, रविवार को पूरे दिन चली पुरवा हवा और शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह से रविवार दोपहर तक बिहार के भागलपुर और पूर्णिया जिले तक मानसून की पहली बारिश हो चुकी थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur weather - फोटो : राजेश कुमार
देर शाम पटना में भी झमाझम बारिश हुई। धीरे-धीरे यह कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके मंगलवार तक गोरखपुर पहुंच जाने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान से बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक टर्फ लाइन मध्यप्रदेश, वाराणसी होते हुए उड़ीसा की ओर से जा रही है। साथ ही ऊपरी वायुमंडल में पुरवा हवा चल रही है।

4 of 5
gorakhpur weather - फोटो : राजेश कुमार
इन वजहों से सोमवार को भी गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि 16 जून को मानसून की पहली बारिश हो जाएगी। सोमवार को भी बारिश के हालात बने हुए हैं। आठ से 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि गोरखपुर के आसपास जिले में उमस भरी गर्मी में लोगों को जीना दुश्वार हो गया है। यहां पारा 40 के आसपास पहुंच रहा है। ऐसे में किसानों को धान के बेहन में हर दूसरे दिन पानी चलाना पड़ रहा है, बारिश होने से उन्हें भी राहत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें