Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
निरस्त रही हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई की उड़ान
गोरखपुर से हैदराबाद, दिल्ली के लिए इंडिगो और स्पाइसजेट की मुंबई की उड़ान निरस्त रही। हालांकि, परिचालन प्रभारी कौशल किशोर के मुताबिक संबंधित विमान कंपनियों ने इन उड़ानों के निरस्त रखने का निर्णय पहले ही कर लिया था। मौसम खराब होने की वजह से उड़ाने नहीं निरस्त हुईं। मौसम खराब होने की वजह से सिर्फ दिल्ली की स्पाइस जेट की एक उड़ान करीब तीन घंटे लेट रही। दिल्ली से ही यह विमान दोपहर 2.45 की जगह तीन घंटे देर से गोरखपुर पहुंचा जिसकी वजह से यहां से भी उड़ान देर से हो सकी।