फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में शीतलहर जारी, तीन दिन तक और सताएगी कंपकंपाती ठंड

Sat, 28 Dec 2019 04:44 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
अलाव सेंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला
भले ही शुक्रवार को सुबह से सूरज निकल आया था, लेकिन पूरे दिन गलन बनी रही। वहीं शनिवार को ठंड फिर से बढ़ गई। अधिकतम तापमान मात्र 14 डिग्री ही चढ़ सका। सामान्य से करीब 10 डिग्री कम तापमान होने की वजह से पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही। अगले तीन दिन तक इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
सड़क पर रात को पसरा कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को पूरे दिन चली कड़कड़ाती ठंड से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह सूरज निकलने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पछुवा हवा चलने से पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही। दरअसल गोरखपुर के ऊपरी वातावरण में ठंडी हवाओं का सिस्टम बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
कोहरे के कारण छाया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्रों से चल रही बर्फीली हवाएं और करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलने की वजह से गोरखपुर में ठंड बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी यह स्थिति कम से कम अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है। दिन ही नहीं रात का तापमान भी सामान्य से काफी कम रहेगा। दिन का तापमान 16 डिग्री से नीचे और रात का तापमान आठ डिग्री से नीचे बना रहेगा।

4 of 5
रुद्रपुर में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
लगातार आठवें दिन चली शीतलहर
दिसंबर में लगातार कई दिनों तक शीतलहर का रिकार्ड भी टूटने वाला है। शुक्रवार को लगातार आठवें दिन शीतलहर चली। इसके पहले 2016 में दिसंबर लगातार सात दिन शीतलहर चली। आने वाले तीन चार दिन अभी शीतलहर की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर शुक्रवार को मौसम साफ नजर आया था। - फोटो : अमर उजाला
बंद हैं स्कूल
प्रदेश में बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए गोरखपुर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 27 से 29 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। यह आदेश गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पांडियन ने दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें