ठंड में ज्यादा उम्र वाले लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। लकवा और ह्रदयघात के मामले बढ़ गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, इसकी वजह है ठंड से धमनियों के सिकुड़ने के कारण उच्च रक्तचाप का बढ़ जाना। ऐसे में डॉक्टर अधिक उम्र वाले लोगों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं। दिसंबर और जनवरी के बीच ऐसे मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। गोरखपुर जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन ऐसे 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
गोरखपुर जिला अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अगर अधिक उम्र के लोगों (50 वर्ष से अधिक) को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो ऐसे लोग दवा का सेवन नियमित करें। क्योंकि बदल रहा मौसम उस पर जिदंगी की भागदौड़ उन्हें और तनावग्रस्त बना देगा। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर सहित कई अन्य बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन लकवा और हार्टअटैक के पांच से सात मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
ब्लड प्रेशर के मरीज रहें सचेत
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। बीपी के मरीज दवा का सेवन नियमित करें। नमक, मसाले का सेवन कम करें। अंडे की जर्दी न खाएं। नियमित ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहें। बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : pixaby
100 से अधिक मरीजों का हो चुका है इलाज
दिसंबर और जनवरी माह की बात करें तो लकवा और हार्टअटैक के 100 से अधिक मामले आ चुके हैं। इनमें हार्टअटैक के 40 से अधिक मामले आए हैं। जबकि लकवा के 50 के आसपास केस आए हैं। कई मरीज निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं। खास बात यह है कि इनकी उम्र 50 से अधिक है। जबकि सामान्य दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या सप्ताह में आठ से 10 होती थी।
विज्ञापन
5 of 6
डॉ. राजेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
ये लक्षण दिखें तो तत्काल दिखाएं
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अगर 50 साल से अधिक के लोगों में बेहोशी, चक्कर खाकर गिर जाना, कमजोरी, सिर के एक हिस्से में दर्द, कमर में दर्द और हाथों में झनझनाहट की समस्या होती है तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। ऐसे लक्षण लकवा के हो सकते हैं।
प्राचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ गणेश कुमार।(file)
- फोटो : अमर उजाला
बीआरडी के इमरजेंसी में पहुंच रहे मरीज
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन पांच से सात मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश की उम्र 55 से अधिक है। इनमें अधिकांश को लकवा मारने की शिकायत है। बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि ठंड के मौसम में बुजुर्ग विशेष ध्यान दें। क्योंकि इस मौसम में सुबह-शाम ज्यादा ठंड रहती है। दिन हल्का गर्म होता है। ऐसे में लोग लापरवाही कर जाते हैं। जबकि दिन वाली ठंडक ज्यादा खतरनाक होती है।