गोरखपुर की एक युवा लड़की कात्यायिनी पांडेय अपने काम का लोहा सोशल मीडिया पर मनवा रही हैं। वह अपने हाथों से कलाकारी कर फोटो, पोर्ट्रेट, प्रेम पत्र, लकड़ी की घड़ियां, रंगोली, वॉलेट कार्ड, फोटो फ्रेम, दीवार पर लगाने के लिए पट्टी व घर के अंदर-बाहर की सज्जा के लिए डिजाइन बनाती हैं। 26 साल की कात्यायिनी गोरखपुर जैसे छोटे शहर में अपने लिए बड़ी संभावना ढ़ूंढ रही हैं। वह इस काम में बहुत सफल भी हो रही हैं। जून 2021 में हैंडीक्राफ्ट का शुरू किया गया काम, अब रफ्तार पकड़ रहा है।