फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2020: सुहागिनों ने रखा पति की दीर्घायु के लिए तीज का व्रत, तस्वीरों में देखें ऐसे की पूजा-अर्चना

Fri, 21 Aug 2020 08:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
हरतालिका तीज 2020। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी काल में भी सुहागिन महिलाओं ने नियमों का पालन करते हुए अखंड सौभाग्यवती का पर्व हरतालिका तीज शुक्रवार को गोरखपुर मंडल में श्रद्धा पूर्वक एवं हर्षोउल्लास से मनाया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। इस अवसर पर कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की।
विज्ञापन

2 of 8
हरतालिका तीज 2020। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं शाम को सुहागिन महिलाओं ने श्रृंगार करके विधिविधान के साथ शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कई तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई। लोकगीत गाया और मां पार्वती व महादेव की कहानी सुनी।

विज्ञापन

3 of 8
हरतालिका तीज 2020 - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले के नौतनवां में गोरखा समाज की महिलाओं ने गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष मनोज राना के आवास पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए हरतालिका तीज मनाया गया। गोरखा समाज की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों का गायन और नृत्य प्रस्तुत किया।

4 of 8
हरतालिका तीज 2020। - फोटो : अमर उजाला।
राजीव नगर की जया कसौधन ने बताया कि हरतालिका व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सभी सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव पार्वती की पूजन अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही कोरोना वायरस से जल्द मुक्ति मिलने की दुआं मांगी।
विज्ञापन

5 of 8
हरतालिका तीज 2020। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर की सारिका त्रिपाठी का कहना है कि तृतीया तिथि के दिन जो भी महिलाएं अपने पति का हित सोचकर व्रत रखती हैं, उसका पति दीर्घायु होता है। मान्यता है कि भगवान शिव और देवी पार्वती व्रतियों को सुख-संपत्ति, धन-धान्य, पुत्र-पौत्र और स्वस्थ जीवन का वरदान देते हैं। जो महिलाएं इस व्रत को सच्चे मन से करती हैं उसे अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन

6 of 8
हरतालिका तीज 2020। - फोटो : अमर उजाला।
नौतनवां की मिनाक्षी त्रिपाठी का कहना है कि निर्जला व्रत को करने से सुहागन महिलाओं को मां पार्वती की कृपा से अखंड सौभाग्य होने का वर प्राप्त होता है। वहीं इस व्रत को कुंवारी लड़कियां सुयोग्य पति की कामना के साथ करती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
हरतालिका तीज 2020। - फोटो : अमर उजाला।
महिला स्वास्थ कर्मचारियों ने अस्पतालों में मनाया तीज
नेपाल के रुपनदेही जिले के लुंबिनी प्रांतीय अस्पताल बुटवल के महिला स्वास्थकर्मियों ने कोरोना से बचने के लिए एक संदेश गाकर अस्पताल में ही तीज का पर्व मनाया। शुक्रवार की सुबह रुपनदेही लुम्बिनी प्रांतीय अस्पताल बुटवल की नर्सिंग प्रभारी ज्योति पौडेल ने कहा कि कोरोनो वायरस बढ़ रहा है। अस्पताल में जागरूकता संदेश गीत रिकॉर्ड किया गया। लोगों के लिए इस गीत का अर्थ है, चलो तीज मनाएं और जागरूकता के साथ घर पर रहें।
विज्ञापन

8 of 8
हरतालिका तीज 2020। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश नंबर 4 बुटवल के राज्य के सामाजिक विकास मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. पुष्पराज पौडेल ने नर्सों को जन जागरूकता गीत गाने और तीज पर्व पर ड्यूटी करने के कारण उनका सम्मान किया। कोरोना लाइव अपडेट प्रेस मीट से सामाजिक विकास मंत्रालय द्वारा गीत गाते हुए नर्सों द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में नर्स टीका भट्टाराई, जमुना पंथी, मीना पौडेल, माधुरी ग्यावली और कमला कार्की सहित बारह नर्सों ने हिस्सा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें