फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राप्ती की भव्य महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा गुरू गोरक्षनाथ घाट

Wed, 17 Mar 2021 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
राप्ती नदी के किनारे महाआरती की शुरूआत। - फोटो : अमर उजाला।
गुरु गोरक्षनाथ आरती समिति की ओर से मंगलवार शाम राप्ती के तट पर स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर राप्ती की भव्य महाआरती की गई। इस दौरान मां गंगा एवं राप्ती के जयघोष एवं घंट-घड़ियालों से घाट गूंज उठा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
राप्ती महाआरती के दौरान सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
आरती के लिए निर्धारित समय पर बड़ी संख्या श्रद्धालु गुरू गोरक्षनाथ घाट पर पहुंचे। नगर विधायक डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल एवं समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आरती शुरू हुई। आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण हुआ।

 
विज्ञापन

3 of 5
महाआरती में शामिल हुए नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।
आरती में गिरिजेश वर्मा, अभिषेक अग्रवाल, अनुराग मझवार, संजय गुप्ता, प्रेम पुजारी, अनूप सोनी, राजन वर्मा, अभय गुप्ता, अजय साहनी, शिवम पटवा, निरंजन वर्मा, दुखहरण पाठक, मोहन शुक्ला, बृजेश दुबे, मनोज कुशवाहा, पदमा  गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, मोहन पटवा, विजय पटवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

 

4 of 5
आरती करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
राकेश और प्रतिमा की आवाज में सुनाई देगी आरती
गोरखनाथ घाट पर प्रत्येक मंगलवार को होने वाली आरती लोक गायक गायक राकेश श्रीवास्तव और प्रतिमा श्रीवास्तव के स्वर में सुनाई देगी। मंगलवार शाम को नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि राप्ती नदी गोरखपुर की पहचान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरती के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
राकेश श्रीवास्तव एवं प्रतिमा श्रीवास्तव ने पहल करते हुए आरती को स्वर दिया है। आरती के रचनाकार डॉ. फूल चंद्र गुप्ता हैं। संगीत कन्हैया श्रीवास्तव ने दिया है। संजय श्रीवास्तव ने आरती तैयार करने वाली टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें