फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार जारी: गोरखपुर में 2856 लोगों ने ही लगवाई वैक्सीन, 5950 का था लक्ष्य

Wed, 17 Mar 2021 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण के लिए मंगलवार को 64 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 5950 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इसके सापेक्ष 2856 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई।  
 
 
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी समेत निजी अस्पतालों में कुल 64 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह 10 बजे से ही टीकाकरण शुरू हो गया था। जिला अस्पताल में कई डॉक्टरों ने बूस्टर डोज लगवाए। इसके अलावा कई फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर भी टीका लगवाने पहुंचे थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
खास बात यह रही कि हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गेट पर परिचय पत्र देखकर ही बूथों के अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रि या हो रही थी। टीकाकरण के बाद उन्हें 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में डॉक्टरों की देखरेख में बैठाया जा रहा था। किसी बूथ पर टीकाकरण का कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व अन्य बूथों का निरीक्षण किया।  

 

4 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
कोवैक्सीन का दूसरा डोज नगर निगम के अस्पताल में लगवाएं
जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण के लिए भीड़ अधिक हो रही है। इसे देखते हुए सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कोवैक्सीन का पहला डोज लगवा चुके लोगों की सुविधा के लिए बूथ अलग कर दिए हैं। कोवैक्सीन के दूसरे डोज के लिए नगर निगम के अस्पताल में बूथ बनाए गए हैं। सीएमओ कार्यालय के ठीक बगल में बने इस बूथ में केवल दूसरा डोज ही लगाया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
सीएचसी और पीएचसी पर भी लगवा सकते हैं टीका
सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि अपने निकटतम सीएचसी और पीएचसी पर भी टीका लगवा सकते हैं। दोनों केंद्रों पर सप्ताह में छह दिन टीका लग रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल आने के बजाए लोग अपने-अपने निकट के सीएचसी और पीएचसी पर पहुंचे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें