फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: गोरखपुर को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, आईसीएमआर ने इस अस्पताल को दिए निर्देश

Sat, 04 Jul 2020 10:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) और भारत बायोटेक के सहयोग से विकसित कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल गोरखपुर में शीघ्र शुरू होगा। यह वैक्सीन शहर के राणा हॉस्पिटल को तीन से चार दिनों के अंदर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन। - फोटो : PTI
आईसीएमआर की अनुमति के बाद वैक्सीन का मरीजों पर ट्रायल शुरू हो जाएगा। कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश खुद आईसीएमआर ने दिए हैं। नतीजे बेहतर मिलने के बाद 15 अगस्त को इस वैक्सीन को लांच करने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन: गोरखपुर राणा हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।
आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने स्वदेश में विकसित कोरोना वैक्सीन कोवॉक्सिन के परीक्षण को लेकर देशभर के 12 चिकित्सा संस्थानों को पत्र लिखा है। इसमें जिक्र किया गया है कि वैक्सीन का ट्रायल जल्द से जल्द मानव पर शुरू किया जाए, जिससे की नतीजों का पता चल सके। शहर में परीक्षण के लिए आईसीएमआर ने राणा हॉस्पिटल को चुना है।

4 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन: राणा हॉस्पिटल में वायरस पर होता है शोध। - फोटो : अमर उजाला
राणा हॉस्पिटल में वायरस पर लंबे समय से शोध होता है। आईसीएमआर का पत्र मिलने के बाद राणा हॉस्पिटल, राप्ती नगर फेज रेल बिहार ने उम्मीद जताई है कि तीन से चार दिनों के अंदर आईसीएमआर और भारत बायोटेक द्वारा विकसित वैक्सीन मिल जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन। - फोटो : Amar Ujala
वैक्सीन मिलने के बाद ट्रायल भी शुरू कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि वैक्सीन की मानव परीक्षण प्रक्रिया को फास्क ट्रैक विधि से पूरा करने के लिए कहा गया है। यह विधि बेहद सरल और सीधी है तथा इसके नतीजे बेहद सटीक होते हैं। इससे लोगों को खतरा बिल्कुल नहीं है। ट्रायल सफल होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर इसे 15 अगस्त तक लांच करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन: डॉ सीमा घोष। - फोटो : अमर उजाला।
हॉस्पिटल की निदेशिका खुद भी ट्रायल टीम का हैं हिस्सा
राणा हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ सोना घोष ट्रायल टीम का हिस्सा हैं। उनके साथ शहर के डॉ. अजीत भी शामिल किए गए हैं। ये लोग कानपुर की डॉ. निधि सिंह के निर्देशन में ट्रायल करेंगे। डॉ सोना घोष ने बताया कि हॉस्पिटल में पहले से ही वायरस पर शोध होते रहे हैं। इसकी जानकारी आईसीएमआर को है। डॉ निधि ने बताया कि गोरखपुर में राणा हॉस्पिटल को ट्रायल की जिम्मेदारी दी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें