फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिल्ली की तर्ज पर गोरखपुर बनेगा सेफ सिटी, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Wed, 14 Dec 2022 11:54 AM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
दिल्ली की तर्ज पर गोरखपुर को भी हाईटेक सेफ सिटी बनाने की तैयारी कर ली गई है। जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) की मदद से पुलिस शहर में प्रतिष्ठित दुकानों के बाहर फैसिलिटी सेंटर बनाएगी। चौराहों व सड़कों को और चौड़ा किया जाएगा, ताकि वाहन सरपट दौड़ सकें। सड़कों के बाएं साइड को फ्री करने के लिए स्प्रिंग रोल लगाए जाएंगे।

पुलिस ने जीडीए के साथ मिलकर इससे संबंधित कार्ययोजना तैयार कर ली है, हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से इस दिशा में कई कार्य पहले ही शुरू हो चुके हैं। जाम से निपटने के लिए ज्यादातर चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगा दी गई है, लेकिन बाएं साइड को फ्री करने का इंतजाम नहीं हो पाया था।

इसके लिए पुलिस की ओर से नगर निगम को कई बार पत्र भी लिखा गया। अब एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई है, जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
ये कार्य होंगे
  • प्रतिष्ठित दुकानों के बाहर फैसिलिटी सेंटर बनेंगे
  • सड़कों के बाएं साइड को फ्री करने के लिए स्प्रिंग रोल लगाए जाएंगे
  • सीसीटीवी कैमरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी
  • चौराहों-तिराहों को और चौड़ा किया जाएगा
  • पुरानी ट्रैफिक लाइटों को बदलकर नई लगाई जाएंगी
  • नया ट्रैफिक प्लान तैयार कर आवागमन को तेज किया जाएगा
  • कई जगहों पर पैनिक बटन की सुविधा दी जाएगी

 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
ये कार्य शुरू कर चुकी है पुलिस
  • थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना
  • चौकी, थाने में महिला पुलिसकर्मी, शेरनी दस्ता
  • शहर से लेकर देहात तक सीसीटीवी कैमरों का जाल
  • सिटी बसों में सीसीटीवी कैमरे, शहर में पिंक टॉयलेट
  • पुलिसकर्मियों को आधुनिक असलहे उपलब्ध कराए गए
  • थाने और चौकियों की संख्या बढ़ाई जा रही है

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नाई ने कहा कि सेफ सिटी के लिए दिल्ली के तर्ज पर महत्वपूर्ण दुकानों के बाहर फैसिलिटी सेंटर सहित अन्य कई अन्य कार्य कराए जाने हैं। जीडीए के सहयोग से सेफ सिटी बनाने का काम पूरा होना है। इसकी कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है, जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। कई काम जो पुलिस अफसर के स्तर से होने थे, उनमें से ज्यादातर को कराया जा चुका है।

4 of 5
गोरखनाथ मंदिर में गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
सौ से अधिक कैमरों, कटीले तारों से होगी गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में 100 से अधिक नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे और दो लेयर कटीले तार लगाए जाएंगे। हर गेट पर बैग स्कैनर होगा। सुरक्षा में लगे पुलिस वालों की हाजिरी के लिए फेस स्कैनर, बॉयोमैट्रिक भी लगेगा।
इसके लिए जरूरी सामान गोरखपुर पहुंच चुका हैं। स्थान तय होने के बाद इसे जल्द ही इंस्टॉल कर दिया जाएगा। एसपी सुरक्षा नई व्यवस्था के सिलसिले में यहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, तीन अप्रैल को गोरखनाथ मंदिर में मुर्तजा अब्बासी ने चाकू लेकर घुसने की कोशिश की थी। इस दौरान उसने पुलिस वालों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। इसके बाद ही सुरक्षा को लेकर नए सिरे से प्लान तैयार किया गया था।

नौ जनवरी 2022 को अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिरों की तरह ही गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा का प्लान तैयार कर शासन में भेजा गया था। इसके तहत पुलिस कर्मियों की स्थायी तैनाती के साथ ही वॉच टावर व सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया। इसके बाद एसपी गोरखनाथ मंदिर का पद सृजित हुआ और तैनाती भी हो गई। अब अन्य कार्यों के लिए सामान आ गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखनाथ मंदिर में गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसी होगी गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था
  • 100 से अधिक सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे
  • अंदर व बाहर की दीवारों पर कटीले तारों का दो लेयर होगा
  • पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मियों के लिए फेस स्कैनर
  •  हर गेट पर बैग स्कैनर लगेगा, बॉयोमैट्रिक मशीन भी लगेगी
  • दूरबीन की मदद से वॉच टावरों से निगरानी होगी
  • फायर स्टेशन यूनिट स्थापित की जाएगी
  •  बम निरोधक दस्ते की एक यूनिट तैनात रहेगी
  • वर्तमान में एक प्लाटून पीएसी है, उसकी संख्या बढ़ाई जाएगी

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि सीसी टीवी कैमरे, स्कैनर सहित सभी सामान आ गए हैं। मंदिर की सुरक्षा और हाईटेक की जाएगी। जल्द ही इसे लगा दिया जाएगा, जिसके बाद सुरक्षा और सख्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें