फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बारिश के बाद गर्मी से राहत, जलभराव से आफत, जानिए फिर कब झूम के बरसेगा पानी

Wed, 08 Jul 2020 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दो दिन से लगातार हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जलभराव से लोगों पर आफत टूट पड़ी। कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, आरटीओ और सीएमओ कार्यालय परिसर में घुटने तक पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम की ओर से जगह जगह पंप लगाकर लोगों को राहत देने की कोशिश की गई, मगर वह नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन

2 of 8
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमवार की रात से शुरू हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह जब लोगों की नींद टूटी तो शहर के ज्यादातर इलाकों में घरों के आगे रास्ते पर पानी भरा हुआ नजर आया। तारामंडल रोड सर्विस लेन, आजाद नगर पूर्वी, महुई सुघरपुर, धर्मशाला बाजार अंडरपास, बक्शीपुर रोड, टाउनहाल, विजय सिनेमा रोड, अलीनगर रोड आदि पर जलभराव से लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

3 of 8
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
इलाहीबाग से पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तर ने बताया कि नगर निगम द्वारा नाला सफाई नहीं होने से आगा मस्जिद, जालफा कालोनी, सिटी मैरेज चौराहा, सईद अब्दुला अंसारी रोड पर जलभराव की स्थिति रही। दोपहर दो बजे तक पानी की निकासी नहीं हुई। वहीं रुस्तमपुर में नगर विधायक के आवास के सामने जलभराव को देखते हुए पंपिंग सेट लगाना पड़ा। दोपहर तक पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा।

4 of 8
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
संक्रामक अस्पताल से लेकर सरकारी दफ्तरों में जलभराव
जिला अस्पताल परिसर ही नहीं संक्रामक रोग विभाग परिसर में भी घुटने तक पानी लगा रहा। वहीं जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, कमिश्नर कार्यालय परिसर, आरटीओ में कामकाज को लेकर पहुंचे लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

5 of 8
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मेडिकल और गोरखनाथ रोड पर चलना मुश्किल
असुरन से मेडिकल रोड पर निर्माणाधीन नाले की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हुई। जिनकी दुकानें नाले से नीचे हो गई हैं, उनमें पानी भर गया। एचएन सिंह चौराहे से लेकर विष्णु मंदिर तक सड़क पर चलना मुश्किल था। इसी तरह गोरखनाथ ओवरब्रिज से लेकर थाना गेट तक मलबा नहीं हटने और नाला निर्माण होने से लोग काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

6 of 8
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
जलनिकासी की व्यवस्था सही नहीं होने से हो रहा जलभराव
नगर निगम निचला इलाका बताकर जलभराव की समस्या से पल्ला झाड़ता रहा है, लेकिन इन इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं होने से यह समस्या बनी हुई है। पिछले साल आजाद चौक से डोमवां ढाला तक मुख्य सड़क को करीब पौन फीट ऊंचा कर दिया गया। इस वजह से इस सड़क के दोनों ओर की गलियों की सड़क नीचे हो गई।
विज्ञापन

7 of 8
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार और शनिवार को फिर भारी बारिश की आशंका
चक्रवाती हवाओं, बंगाल की खाड़ी से बने कम दबाव और गोरखपुर के ऊपरी वायुमंडल में करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से सोमवार रात से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को भी गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

8 of 8
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जुलाई में गोरखपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार हैं। इस महीने चार से पांच दिन भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को भारी बारिश हुई। शुक्रवार और शनिवार को फिर से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। दरअसल गोरखपुर के ऊपर विभिन्न सिस्टम मिल रहे हैं। इस वजह से गोरखपुर के ऊपर बादल छाए हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें