फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: गोरखपुर में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

Tue, 22 Sep 2020 05:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों से 34 डिग्री तापमान के बावजूद करीब 45 डिग्री गर्मी का एहसास हो रहा था। मंगलवार दोपहर में तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छाए हुए थे। इसके बाद अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर से निकल कर उत्तर प्रदेश में मेरठ, बहराइच होते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर होकर असम तक जा रही है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिणी पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है।

विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
इसकी वजह से गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए थे और दोपहर बाद बारिश हो गई। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि इससे पहले भी रविवार को गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हुई थी।
 

4 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।
इनका कहना है कि यदि 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश और आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती है तो गर्मी से राहत मिल सकती है। अगले दो दिन तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। ऐसा होने पर उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें