उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कई दिनों से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर में धूप खिली तो बाजारों और पार्कों में चहल-पहल बढ़ गई। धूप का आनंद लेने के लिए पार्कों में पहुंचे शहरवासियों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन
2 of 7
गोरखनाथ खिचड़ी मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
खिचड़ी मेले, रामगढ़ ताल समेत शहर के सभी प्रमुख पार्कों में लोगों की भीड़ रही। धूप खिलने के बाद गोरखनाथ मंदिर में लगे खिचड़ी मेले की रौनक बढ़ गई। मेले में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पहले लोगों ने बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई, इसके बाद मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन
3 of 7
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली तो रामगढ़ताल के नौकाविहार पर बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचे। हालांकि इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होता नहीं दिखा। कई लोगों ने मास्क नहीं लगाया था।
4 of 7
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खुशगवार मौसम में रामगढ़ताल पर जुटे लोगों ने ऊंट की सवारी का भी आनंद लिया। इस दौरान लोगों ने खूब सेल्फी ली।
विज्ञापन
5 of 7
मेले का आनंद लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमवार की शुरुआत घने कोहरे से हुई। धीरे-धीरे आसमान साफ हुआ। दोपहर तक सूरज भी बादलों और कोहरे से बाहर निकल आया। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान थोड़ा और साफ हो गया। इसकी वजह से तापमान भी चढ़कर 19 डिग्री के पास पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। दरअसल मौसम में यह बदलाव हवा का रुख बदलने की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
6 of 7
मेले में लगे झूले का आनंद लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंट एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि पुरवा हवा चलने की वजह से सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी हो गई। हवा में नमी बढ़कर 75 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गई। वहीं दिन का तापमान भी 19 डिग्री के आसपास रहा।
कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर 21 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी। इससे 22 जनवरी को फिर से मैदानी इलाकों में मौसम खराब होने के आसार हैं।