गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर दो से तीन दिन में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते वहां बारिश होगी। इसका असर यह होगा कि पश्चिमी हवाएं तेज गति से गोरखपुर समेत पूर्वांचल तक पहुंचेंगी, जिससे कोहरा छंटेगा और धूप धरती तक पहुंचेगी। धूप निकलने से दिन का पारा चढ़ेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी जिससे शाम होते ही ठंड बढ़ जाएगी।