फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: झमाझम बारिश से ‘डूबा’ गोरखपुर शहर, कई इलाकों के घरों-दुकानों में घुसा पानी

Sat, 01 Aug 2020 09:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
झमाझम बारिश से गोरखपुर शहर एक बार फिर पानी में ‘डूब’ गया। शहर के लगभग सभी इलाकों में सड़कों पर पानी का पहरा रहा। बाजारों, मंडियों में दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ। लोगों ने जलभराव को दूर करने के राप्ती तट पर लगाए गए रेगुलेटर पर पंपों को नियमति रूप से नहीं चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन

2 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
बृहस्पतिवार को पूरे दिन उमड़ते-घुमड़ते बादल आधी रात के बाद झमाझम बरसे। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 84 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी थी। इसके बाद दिन-भर बूंदाबांदी होती रही। तकरीबन 90 मिलीमीटर बारिश हुई।

शहर में हर तरफ पानी ही पानी
मूसलधार बारिश से वैसे तो शहर के लगभग सभी इलाकों में पानी भरा। लेकिन निचले इलाकों की स्थिति बेहद खराब रही। पॉश इलाके बेतियाहाता समेत कई मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। रुस्तमपुर, महुई सुघरपुर, दाउदपुर, आजाद नगर पूर्वी, तारामंडल रोड, महादेव झारखंडी मंदिर के पास की कॉलोनी कैलाशपुरम, पीपलडाड़ा, अभिषेक नगर, मिर्जापुर, गुड़ियाना, समेत कई अन्य मोहल्ले के लोग दिन भर परेशान रहे। 
विज्ञापन

3 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
ट्रांसपोर्टनगर से अलहदादपुर रोड पर डिवाइडर पानी में डूब गया। तारामंडल इलाके के गौतम विहार और गौतम विहार विस्तार में लोग घरों में कैद हो गए। मेडिकल कॉलेज रोड के किनारे के मोहल्लों में जलभराव से लोग परेशान हुए। रेल विहार इलाका टापू बन गया। यहां भी कई घरों में पानी घुस गया। नाला जाम हो जाने के कारणपहले से जलभराव से जूझ रहे जेल बाइपास रोड किनारे के मोहल्लों की हालत और भी बदतर हो गई। महेवा स्थित नगर निगम के स्टोर में पानी भरने से गाड़ियों को निकालने में भी काफी परेशानी हुई।

4 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विधायक के घर के सामने घुटने भर पानी
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के आवास के सामने तो पूरे बारिश के सीजन में पानी भरा रहता है। शुक्रवार को फिर से उनके आवास के सामने घुटने भर पानी भरा गया। तारामंडल क्षेत्र स्थित विधायक शीतल पांडेय के घर के सामने भी जलभराव हो गया। एमएलसी सीपी चंद के आवास के सामने हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन

5 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
महेवा मंडी : दुकानों में भरा पानी
रात में हुई बारिश के बाद सुबह व्यापारी महेवा मंडी स्थित अपनी दुकानों पर पहुंचे तो भीतर पानी घुसा था। गल्ला मंडी कारोबारी राकेश गोयल ने बताया कि नाला चोक होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हुई और गोदामों में पानी भर गया। काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

6 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल में जलभराव
कलेक्ट्रेट परिसर और जिला अस्पताल परिसर में जलभराव से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हुई। सीएमओ कार्यालय के सामने जलभराव के कारण अफसरों और कर्मचारियों को कार्यालय तक पहुंचने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
तारामंडल रोड : समस्या का नहीं हो रहा समाधान
तारामंडल रोड किनारे के मोहल्लों में जलभराव दूर करने के लिए बने नाले रविवार रात में भी जवाब दे गए। इन नालों से पानी काफी धीमी गति से निकलने के कारण घंटों जलभराव रहना सामान्य बात हो गई है।

नंदा नगर : कीचड़ से आवागमन प्रभावित
नंदा नगर इलाके में जल निगम ने सीवर लाइन डाली है। इसके बाद सड़क न बनने के कारण पूरे इलाके में कीचड़ का बोलबाला है। इससे आवागमन प्रभावित होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें