फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Triple Murder: साहब! कुछ भी कीजिए... वो हैवान जेल से न छूटे, हम लोगों को भी मार देगा; मां ने बताया घटनाक्रम

Mon, 03 Mar 2025 01:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद आरोपी के मां-बाप खौफ हैं। रामदयाल के माता-पिता ने कहा कि बेटा जेल से छूटकर आएगा तो हम लोगों को भी मार देगा। इसलिए वो छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
1 of 8
Gorakhpur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के झंगहा इलाके में ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी रामदयाल की मां कुसमावती देवी ने तहरीर देकर बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। वारदात के बाद वह घर पर एक कोने में उदास बैठी रहती हैं। रविवार को झंगहा पुलिस ने कुसमावती और पिता विजय बहादुर का बयान लिया। 

मां ने पुलिस से कहा-साहब! बेटा जेल से छूटकर आएगा तो हम लोगों को भी मार देगा। इसलिए कुछ भी कीजिए, वह हैवान जेल से छूटना नहीं चाहिए। माता-पिता ने बेटे के खिलाफ पुलिस को बयान नोट कराया और पूरा घटनाक्रम बताया। 
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी रामदयाल की मां कुसमावती - फोटो : संवाद
घर में तीन मौत का शौक कम बल्कि बेटे का खौफ उनपर हावी नजर आया। बार-बार बेटे की हरकतें याद कर वे डर जा रहे थे। झंगहा पुलिस ने दंपती को हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से बयान लेना चाहा तो कोई सामने नहीं आया। लोग कुछ भी बोलने से कतराते रहे।
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी रामदयाल का पिता विजय बहादुर मौर्य - फोटो : संवाद
पड़वा को रावण कहकर लेते थे चुटकी, तब रामदयाल ने उठाया खौफनाक कदम
भैंस के बच्चे (पड़वा) को रावण बोलकर रामदयाल के सामने गांव के ही कुछ शरारती तत्व चुटकी लेते थे। वे बोलते थे कि भैंस का पड़वा रावण के समान होता है। इसका मतलब घर में राक्षस की छाया है। इस तरह की बातें सुनकर रामदयाल उग्र हुआ था। 

4 of 8
आरोपी रामदयाल - फोटो : संवाद
पड़वा को मारने के लिए उस पर फावड़े से हमला कर दिया। उसे बचाने जो भी आया, उसमें उसको रावण रूप ही नजर आया और सबको मारता चला गया। उसकी मां ने तो एक जगह पर छिपकर अपनी जान बचाई थी।

 
विज्ञापन

5 of 8
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद
गांव के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि घटना से 15 दिन पहले रामदयाल उनके पास आया था। उसने बताया कि वह मजदूरी करके बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में एक महिला को ठोकर लग गई। इसके बाद वहां के लोगों के साथ महिला को पीएचसी पर भर्ती कराने गया था। 

 
विज्ञापन

6 of 8
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद
उसकी बाइक खोराबार पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली थी। वह बहुत परेशान था। तब उन्होंने उसे समझाया था कि उग्र न हो कोर्ट से बाइक छूट जाएगी। लेकिन इसके बाद से ही वह उग्र होता चला गया। इसके बाद इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।

 
विज्ञापन

7 of 8
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस ने कुल्हाड़ी और फावड़ा फॉरेंसिक लैब भेजा
कोईरान टोला में हत्या के बाद आरोपी रामदयाल के पास से मिली कुल्हाड़ी और फावड़ा फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्य को एकत्रित कर सुरक्षित रखवाया।

 
विज्ञापन

8 of 8
आरोपी के कमरे के बाहर लगा तंत्र मंत्र - फोटो : संवाद
ये है पूरी घटना
झंगहा इलाके में 28 फरवरी की भोर में पांच बजे रामदयाल ने अपने दादा, दादी और दादा के बड़े भाई की फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों के शव को एक साथ रखकर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बैठ गया था। मरने वालों की पहचान आरोपी के दादा कुबेर (72), उनकी पत्नी द्रौपती देवी (70) और कुबेर के बड़े भाई साधु (75) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें