फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather News: मसूरी, नैनीताल, शिमला से भी ठंडा रहा गोरखपुर, तस्वीरों में देखें एक झलक

Fri, 06 Jan 2023 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
अधिकतम तापमान के मामले में गोरखपुर बृहस्पतिवार को मसूरी, शिमला और कुल्लू से भी ठंडा रहा। यही हाल शुक्रवार की सुबह का है। लगातार सातवें दिन सूरज दिखाई नहीं दिए हैं। कुल्लू, मसूरी, शिमला का अधिकतम तापमान क्रमश: 19.6, 13.6 और 15.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं, गोरखपुर का तापमान 11.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार की तुलना में दिन और रात दोनों का तापमान बृहस्पतिवार को एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया। गिरे पारे ने अधिकतम तापमान का पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

2 of 7
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
इसके पहले 12 जनवरी 2018 को अधिकतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा था। पहाड़ों से 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने पूरे दिन कांपने को मजबूर कर दिया। घरों के भीतर भी लोग ठिठुरते रहे। दोपहर में भी रात जैसी ठंडी का एहसास हुआ। वायुमंडल में कोहरे की वजह से लगातार छठें दिन भी सूरज की किरणें धरती तक नहीं पहुंच सकीं।

 
विज्ञापन

3 of 7
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक ऐसे ही ठंड बरकरार रहेगी। इसके बाद हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इससे आसमान साफ हो सकता है जिससे दिन का तापमान तो चढ़ेगा, मगर न्यूनतम पारा लुढ़कने की वजह से सुबह और रात को ठंड सताती रहेगी। बृहस्पतिवार की सुबह भी कोहरे की चादर लपेटे रही। थोड़ी देर में नीचे की धुंध तो छंट गई लेकिन वायुमंडल में कोहरा बरकरार रहा।  

 

4 of 7
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
अफगानिस्तान के ऊपर बन रहा एक और पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के मुताबिक अफगानिस्तान के ऊपर एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जो दो दिन बाद पाकिस्तान होते हुए यहां पहुंचेगा। इसकी वजह से हल्की बारिश होने की उम्मीद है जिससे वायुमंडल में बना कोहरा साफ हो सकता है और सूरज के दर्शन हो सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
दिन और रात के तापमान में दो डिग्री का अंतर
बृहस्पतिवार को सर्द पछुवा हवाओं की वजह से शीतलहर की स्थिति बनी रही। दिन और रात के तापमान में सिर्फ दो डिग्री का अंतर रहा।

जिला   अधिकतम  तापमान
मसूरी    13.6 डिग्री सेल्सियस
नैनीताल 12.5 डिग्री सेल्सियस
कुल्लू    19.6 डिग्री सेल्सियस
शिमला  15.7  डिग्री सेल्सियस

 
विज्ञापन

6 of 7
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
स्पाइस जेट की दिल्ली की फ्लाइट ढाई घंटे देर
गोरखपुर में खराब मौसम की वजह से बृहस्पतिवार को दिल्ली की स्पाइस जेट की उड़ान करीब ढाई घंटे देर से हुई। दिल्ली से ही स्पाइस जेट का यह विमान 2.30 बजे की बजाए शाम पांच बजे गोरखपुर पहुंचा। देर से आने की वजह से यहां से भी उड़ान देर से हुई। ब्यूरो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
रेलवे बस स्टेशन के पास शुरू हुआ अस्थायी रैन बसेरा
गोरखपुर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को रेलवे बस स्टेशन के पास निशुल्क अस्थायी रैन बसेरे का उद्घाटन किया। 70 बेड वाले इस रैन बसेरे में पुरूष और महिला के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि रैन बसेरे में मोबाइल चार्जिंग बोर्ड, उच्च क्वालिटी के रजाई गद्दे, चादर ताकिया रखे गए हैं। साथ ही अलाव, पीने के पानी तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी की गई है। ब्यूरो

नगर निगम ने 142 स्थानों पर जलवाए अलाव
गोरखपुर नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को शहर में 142 स्थानों पर अलाव जलवाए गए। नगर आयुक्त अविनाश सिंह बताया कि अलाव स्थलों की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें