भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को आज शाम से राहत मिलने के आसार हैं। अगले 4 दिन तक आंधी पानी की संभावना है। तेज धूप, तपन और उमस से बेहाल शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार से 14 जून के बीच गोरखपुर और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चलने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि अब हवा का रुख पछुआ के बजाय दक्षिणी-पूर्व का होगा।
विज्ञापन
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में होने वाले इस बदलाव की वजह से शहर में कई दिन आंधी- पानी का सिलसिला बना रहेगा। हालांकि यह बारिश छिटपुट ही होगी।
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में गुरुवार को देर शाम मौसम के बदलने की संभावना है क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहा आंधी पानी लखनऊ से बहराइच सिद्धार्थनगर होते हुए नेपाल की ओर चला जाएगा। ऐसे में गुरुवार को पूरे दिन मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा हालांकि हल्के बादल छाए रहेंगे।