फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Rain: गोरखपुर में हुई बारिश में डूब गए जलनिकासी के दावे, घरों और दुकानों में भी घुसा पानी

Fri, 16 Sep 2022 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में रिकार्ड बारिश में जलनिकासी के सारे इंतजाम पानी में डूब गए। शहर के विभिन्न इलाकों के गली-मोहल्लों में ही नहीं घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। इसकी वजह से लोगों को न सिर्फ परेशानी हुई बल्कि नुकसान भी झेलना पड़ा। बारिश कम होने के छह घंटे बाद तक कई इलाकों में पानी लगा रहा।

हालांकि, मेडिकल कॉलेज रोड किनारे की कॉलोनियों के अलावा एमएमएमयूटी की तरफ के इलाकों में पिछली बार की तुलना में कम पानी भरा। बुधवार आधी रात के बाद से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक झमाझम बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से शहर के तारामंडल के सिद्धार्थनगर कॉलोनी, शक्तिनगर के प्रगति विहार, बशारतपुर के विष्णुपुरम कॉलोनी, अशोक नगर दक्षिणी एवं खटीक टोला, रामजानकी नगर, रुस्तमपुर के आजादनगर पूर्वी, महुई सुघरपुर के साकेत नगर, चिल्मापुर, धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे, जगन्नाथपुर, रेती रोड, गीताप्रेस रोड, लाल डिग्गी क्षेत्र, राप्तीनगर के गणेशपुरम, पादरी बाजार के ईस्टर्नपुर, गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर समेत कई इलाकों में पानी भर गया।

विज्ञापन

2 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
तारामंडल इलाके के सिद्धार्थनगर कॉलोनी में तो कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। शक्तिनगर वार्ड के पार्षद आलोक सिंह विशेन ने बताया कि वार्ड के प्रगति विहार में एक से डेढ़ फीट पानी भरा रहा। बशारतपुर के पार्षद राजेश तिवारी ने बताया कि उनके वार्ड के विष्णुपुरम कॉलोनी, अशोक नगर दक्षिण, खटीक टोला में कमर तक पानी भर गया।  

तारामंडल इलाके की कॉलोनियों में भी भरा पानी
तारामंडल इलाके की विभिन्न कॉलोनियों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा दिक्कत विभिन्न अस्पतालों में आए मरीजों और उनके तीमारदारों को झेलनी पड़ी। सड़क पर भरे पानी के बीच तीमारदारों को अपने मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर जाना पड़ा। वहीं, पानी में डूबी हुई सड़क किनारे की नालियों में गाड़ियों के चक्के घुस गए।
विज्ञापन

3 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
साहबगंज और राप्ती कॉम्प्लेक्स की दुकानों में घुसा पानी
साहबगंज और कॉम्प्लेक्स की दुकानों में पानी घुस गया। मणिनाथ गुप्ता ने बताया कि राप्ती कॉम्प्लेक्स की दुकानों में पानी घुसने से कई दुकानदारों का माल खराब हो गया। साहबगंज किराना मंडी की दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आलोक कुमार बंसल ने बताया कि दुकान में पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है। दूसरों के गोदामों में अपना माल रखना पड़ा।

4 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
दिन भर दौड़ती रही निगम की टीम
मूसलाधार बारिश को देखते हुए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम जलभराव को दूर करने के लिए उतार दी। सभी तड़के चार बजे से ही क्षेत्र में पहुंच गए। अधिकारियों ने पंप एवं संपवेल चालू कराया। सक्शन मशीनों को भी जलभराव वाले क्षेत्रों में भेजकर जलनिकासी कराई गई। नाला-नालियों की पूरे दिन सफाई कराई जाती रही। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के अधिकांश इलाकों में दो से तीन घंटे के अंदर सारा पानी निकल गया।

 
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को दिया एक हजार रुपये का नकद इनाम
नगर आयुक्त ने सुबह सात बजे नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण कर जलनिकासी के लिए कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान धर्मशाला पुल के नीचे एवं एम्स के सामने बारिश के दौरान भीगकर सफाई कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए एक-एक हजार रुपया इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

6 of 7
घरों में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
जल निकासी पर मुख्यमंत्री ने जताई संतुष्टि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल निकासी के इंतजाम पर संतोष जताया। लखनऊ रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जल निकासी के इंतजामों पर चर्चा की। कहा कि अतिवृष्टि हुई है, फिर भी ज्यादातर इलाकों से पानी निकल गया। जहां भी पानी लगा है, वहां पंप लगाए जाएं। जलभराव की समस्या तत्काल दूर की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
महेवा मंडी के आलू और प्याज व्यापारियों को हुआ नुकसान
मूसलाधार बारिश की वजह से महेवा मंडी के आलू और प्याज के व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। बारिश से गल्ला मंडी के भी दुकानों में पानी प्रवेश कर गया है, जिससे गल्ला मंडी के भी व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। पूर्वांचल सब्जी विक्रेता कल्याण समिति महेवा मंडी के अध्यक्ष संजय शुक्ला ने कहा कि जिला और मंडी प्रशासन से अनुरोध है कि सब्जी मंडी के विस्तार के लिए जल्द से जल्द व्यवस्था किया जाए नहीं तो व्यापारियों को मजबूरन व्यापार बंद करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

बारिश की वजह से बंद रहे ज्यादातर स्कूल
भारी बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को शहर के ज्यादातर स्कूल बंद रहे। जहां, विद्यालय खुले थे, वहां भी बच्चों की संख्या कम नजर आई। जो स्कूल बंद थे वहां पर अध्यापन का कार्य ऑनलाइन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें