फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'यहां दर्द और संघर्ष बयां करती थी प्रिया', विजय ने मुंबई में बीवी से कराई उसकी मुलाकात, फिर बढ़ता गया तनाव

Tue, 03 Feb 2026 03:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मुंबई के वडाला निवासी प्रिया शेट्ठी (35) हत्याकांड का गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में मुंबई में रहने वाले प्रेमी विजय, उसकी पत्नी संध्या और ससुर रामबिलास को गिरफ्तार कर लिया। प्रिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी, सोशल मीडिया के जरिए ही वह दर्द बयां करती थी। 
विज्ञापन
1 of 16
Gorakhpur Priya Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर में हुई मुंबई की प्रिया की हत्या के मामले की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, उसकी सोशल मीडिया गतिविधियां पुलिस के लिए अहम कड़ी बनती जा रही हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। वह इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपने जीवन के दर्द और संघर्ष को बयां करती थी।

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि प्रिया ने इंस्टाग्राम पर 'सीधू शेट्टी' नाम से आईडी बना रखी थी। इस अकाउंट पर उसने कुल 84 वीडियो पोस्ट किए थे। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 177 फॉलोअर्स थे, जबकि केवल 12 लोग ही उसे फॉलो बैक करते थे। 
विज्ञापन

2 of 16
प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
अधिकतर वीडियो में प्रिया अपने बेटे के साथ नजर आती थी या फिर अकेले कैमरे के सामने भावुक अंदाज में वीडियो रिकॉर्ड करती थी। प्रिया के पोस्ट किए गए ज्यादातर वीडियो सैड सांग, दर्द भरे डायलॉग और शेरो-शायरी पर आधारित थे। 
 
विज्ञापन

3 of 16
प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
कई वीडियो में वह टूटे रिश्तों, धोखे और अकेलेपन की बात करती दिखाई देती थी। कुछ पोस्ट में उसने जीवन से संघर्ष, भरोसे के टूटने और जिम्मेदारियों के बोझ का जिक्र भी किया था।
 

4 of 16
प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
हत्या से पहले भी इंस्टाग्राम पर थी सक्रिय
जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या से कुछ दिन पहले तक प्रिया इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या से ठीक पहले प्रिया ने किससे बातचीत की थी, किसे वीडियो भेजे थे और क्या किसी पोस्ट या चैट में उसे किसी खतरे का अंदेशा था।
 
विज्ञापन

5 of 16
मृतक प्रिया शेट्ठी की फाइल फोटो और आरोपी युवक - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विजय ने मुंबई में पत्नी से कराई प्रिया की मुलाकात
पुलिस के अनुसार, प्रिया शराब की लती थी। मुंबई से विजय के लौटने के बाद वह लोगों के घर खाना बनाकर अपने 13 वर्षीय बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। दोबारा संपर्क में आने के बाद विजय उसे खर्च देने लगा। मोबाइल के जरिये यह जानकारी पत्नी संध्या तक पहुंची, जिससे पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ। विजय ने दोनों की मुलाकात भी कराई, लेकिन हालात और बिगड़ते चले गए। 
 
विज्ञापन

6 of 16
आरोपी पत्नी और पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विजय अक्सर दो से तीन महीने तक गायब हो जाता था। इसे लेकर संध्या ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तीन बार विजय को प्रिया के घर से पकड़ा था। हर बार प्रिया ठिकाना बदल लेती थी जिससे पुलिस को भी जांच में कठिनाई हो रही थी।
विज्ञापन

7 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों के भविष्य को लेकर शुरू हुआ टकराव
पुलिस के मुताबिक, संध्या ने अपने बच्चों का दाखिला महंगे निजी स्कूल में कराया था, जबकि प्रिया का बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ता था। बच्चों के हक और भविष्य को लेकर प्रिया और संध्या के बीच विवाद गहराता चला गया। वर्ष 2025 में संध्या ने इसकी जानकारी अपने पिता रामबिलास को दी। 

 

8 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संध्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रामबिलास ने प्रिया को घर लाने की बात कही। वारदात के चार दिन पहले विजय, संध्या और प्रिया ट्रेन से शहर पहुंचे। पहला दिन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बिताया। अगले दिन तीनों बुढ़िया माई स्थान गए, जहां विजय और प्रिया ने साथ रहने की कसमें खाईं। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर दर्शन के बाद तीनों एक होटल के कमरे में रुके, जहां विजय और प्रिया ने जमकर शराब पी। करीब डेढ़ दिन रुकने के बाद नशे की हालत में तीनों 200 रुपये में ऑटो बुक कर पीपीगंज के लिए निकल पड़े।

9 of 16
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया हत्याकांड का खुलासा
मुंबई के वडाला निवासी प्रिया शेट्ठी (35) हत्याकांड का गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में मुंबई में रहने वाले प्रेमी विजय, उसकी पत्नी संध्या और ससुर रामबिलास को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर और उसकी पत्नी ने पीछा छुड़ाने के लिए की थी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कूच दिया था। इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके झाड़ियों में फेंक दिया। 

 

10 of 16
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मारड़ पाली गांव का निवासी विजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात प्रिया नामक युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। दोनों लिव इन में भी रहने लगे। 

11 of 16
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया घर ले चलने का दबाव बनाने लगी तब विजय उसे छोड़कर मुंबई से भाग आया था। यहां आने पर कुछ दिन तक बातचीत करता रहा। प्रेमी को पीछा छुड़ाता देख प्रिया उसकी तलाश करते हुए पीपीगंज पहुंच गई थी। यहां आने के बाद उसे पता चला कि विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि घर में कलह बढ़ने पर विजय और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर प्रिया की हत्या की साजिश रची। 

 

12 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या कर पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवाया...पकड़ा गया
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने प्रिया की हत्या के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर के बाल मुंडवा लिए थे। साथ ही दाढ़ी-मूंछ भी कटवा दी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, प्रिया की जैकेट, उसका आधार कार्ड और पैनकार्ड बरामद किया है।

 

13 of 16
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद और एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि आरोपियों की पहचान (महाराष्ट्र) के चारको कांदिवली वेस्ट मुंबई निवासी विजय कुमार साहनी, उसकी पत्नी संध्या साहनी और ससुर पीपीगंज के तिघरा टोला सपहिया निवासी रामबिलास के रूप में हुई है। आरोपी विजय मूलरूप से सहजनवां के माडर पोस्ट पाली का रहने वाला है।

 

14 of 16
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 जनवरी को पीपीगंज के बरघट्टा पुल के नीचे प्रिया का निवस्त्र शव मिला था। प्रिया के चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए थे ताकि उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की एक टीम महिला की शिनाख्त में जुट गई। जबकि दूसरी टीम घटना वाली रात की सीसीटीवी की छानबीन में जुटी। इसमें एक स्कूटी पर तीन लोग जाते दिखे। संदिग्ध मानकर पुलिस ने उनके बारे में जानकारी जुटाई।

 

15 of 16
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूटी को ट्रेस करते हुए पुलिस विजय के ससुर रामबिलास तक पहुंच गई। वहां पूछताछ के दौरान ससुर ने अपनी स्कूटी दामाद विजय को देने की बात कही। पुलिस ने जब विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो सामने आया कि इस हत्या में विजय की पत्नी भी शामिल थी।

 
विज्ञापन

16 of 16
गोरखपुर में घटनास्थल पर पेड़ और आसपास में खून के छींटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि विजय ने प्रिया को गला घोंटकर मार डाला था। उसे पता था कि लाश फेंकने की जगह से उसके घर के रास्ते में कई सीसीटीवी लगे हैं। इससे वह आसानी से पहचान लिया जाएगा। इसलिए उसने सिर के बाल, दाढ़ी-मूंछ कटवा दिए। उसकी पत्नी ने कपड़े नदी में फेंक दिए लेकिन ये दांवपेंच काम नहीं आए। पुलिस को विजय सीसीटीवी में दिख गया। उसने हत्या के वक्त अपने ससुर रामबिलास की स्कूटी का इस्तेमाल किया था। इसलिए पुलिस ने ससुर को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें